Athrav – Online News Portal
जरा हटके दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय विशेष

भारत में ‘गर्लफ्रेंड’ को ढूढ़ने निकला बाघ, 2 हजार किलोमीटर से अधिक पैदल चला, .

हम सभी जानते हैं कि पक्षी और जानवर पलायन करते हैं. मौसम परिवर्तन के दौरान, एक जगह की तलाश और साथी की तलाश को ढूंढते हैं. भारतीय वन अधिकारी (IFS) परवीन कस्वान ने हाल ही में ट्विटर पर एक साथी की तलाश में 2000 किमी तक पैदल चलने वाले बाघ की कहानी साझा की.
उन्होंने मैप के साथ बाघ की तस्वीरें साझा कीं. कासवान ने लिखा, “ये बाघ काफी पैदल चलने के बाद ज्ञानगंगा जंगल में बस गया है. उसने नहरों, खेतों, जंगलों, सड़कों से गुजरते हुए 2 हजार किलोमीटर तक का सफर तय किया. वो दिन में आराम करता था और रात को घूमता था. उसकी निरंतर निगरानी की जा रही थी.”

प्रवीण ने यह भी लिखा कि उन्होंने बाघ के मूवमेंट को कैसे मैप किया. उनके ट्वीट में लिखा, “मार्च 2019 में बाघ को रेडियो-टैग किया गया था. इसलिए आप समय अवधि की गणना कर सकते हैं. ट्रैकिंग वीएचएफ रेडियो और जीपीएस ट्रैकर्स द्वारा की जाती है.”लोगों ने इस स्टोरी को पढ़ा और अजग-गजब कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा,

वो कितनी खुशकिस्मत बाघिन होगी, जिसको ऐसा बाघ मिलेगा. सोचिए उसके लिए वो 2 हजार किलोमीटर तक पैदल चला. मिलेगा तो कितना प्यार देगा.” एक यूजर ने लिखा, ”हम इंसानों के पास जैसे टिंडर होता है वैसे ही बाघों के पास भी होना चाहिए. फिर उनको इतना नहीं चलना पड़ेगा.” देखें ट्विटर पर कैसे रिएक्शन्स आए हैं.

Related posts

फरीदाबाद : पाकिस्तान अगर एक गोली चलाता है तो उसके बदले 100 गोली भारत की तरफ से चलाई जाती है, एम् एस बिट्टा।

Ajit Sinha

नेवी ऑफिसर रोज पीटता था पत्नी को, सोने गया तो पत्नी ने किचन से उठाई भारी चीज और कर दी हत्या

Ajit Sinha

अपने चाइल्ड केयर संस्थानों को अपग्रेड करेगी केजरीवाल सरकार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!