Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफ़े सिंह राठी सहित दो लोगों की हत्या, दो लोग गंभीर- पुलिस जांच जुटी। 




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को रविवार को अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। यह घटना झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में बराही फाटक के नजदीक हुई। एक कार में आए अज्ञात हमलावरों ने नफे सिंह राठी और उनके तीन गनमैनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक इस गोलीबारी में गाड़ी की अगली सीट पर बैठे नफे सिंह राठी और उनके तीनों गनमैन घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर अपनी कार में फरार हो गए। घायलों को ब्रह्म शक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राठी के गले और कमर में गोलियां लगी। हमले के वक्त राठी अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे जबकि हमलावर आई-20 कार से आए। झज्जर के एसपी अर्पित जैन ने कहा कि इस मामले में क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (CIA) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को लगा दिया गया है। इस वारदात के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके करीबी काला जठेड़ी पर शक जताया जा रहा है। शुरूआती जांच में हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक आज सांय कुल चार लोगों को लहूलुहान अवस्था में उनके अस्पताल में लाया गया था इनमें से दो लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। मरने वालों में नफे सिंह राठी और जय किशन शामिल हैं।

नफे सिंह राठी खुद बहादुरगढ़ से इनेलो के विधायक रहे हैं। उन पर दिनदहाड़े हुए इस हमले की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमें आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल और दूसरे सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए।हमलावर किस तरफ से आए और घटना के बाद किधर गए? यह जानने के लिए पूरे इलाके में सड़कों और दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने की तैयारी की जा रही है।नफे सिंह राठी हरियाणा विधानसभा में 2 बार विधायक रह चुके हैं और हरियाणा की पूर्व विधायक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राठी एक बार रोहतक सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। नफे सिंह राठी 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन भी रह चुके हैं और कुश्ती संघ (भारतीय स्टाइल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

11 जनवरी 2023 को भूतपूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र जगदीश नंबरदार ने आत्महत्या कर ली थी. जिसके बाद पूर्व विधायक नफे सिंह राठी और उनके भांजे सोनू पर जगदीश नंबरदार को प्रताड़ित करने का आरोप लगा था। जगदीश नंबरदार की आत्महत्या के मामले में पिछले साल अगस्त माह में आरोपी पूर्व विधायक एवं इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी को हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा था।इस मामले में मृतक जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार और पुत्र गौरव राठी ने नफे सिंह की जमानत रद्द करने की याचिका दायर की थी। 24 जनवरी 2023 को उक्त मामले में नफे सिंह की अग्रिम जमानत हुई थी। इसके बाद जगदीश नंबरदार के भाई सतीश नंबरदार ने नफे सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि आरोपी उनके गवाहों को डरा धमका रहे है

Related posts

सड़कों पर रील बनाने पर हुआ स्पाइडर मैन पर मुकदमा दर्ज, मुकदमे में 26000 रुपए का जुर्माना, और जेल हो सकती है।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रूप श्री इंफोरटेक के मालिक विक्रम सिंह को एक बुजुर्ग के मदद के बहाने 6 करोड़ हड़पे, अरेस्ट  

Ajit Sinha

बीती रात लगभग 40 राउंड गोलियां चला कर दिल्ली के जफराबाद इलाके में दो सगे भाइयों की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x