Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

नफे सिंह राठी की हत्या पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया गहरा रोष,कहा- प्रदेश में कानून व्यवस्था का पिट चुका है दिवाला  


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो प्रदेश अध्यक्ष की हत्या पर गहरा रोष, संवेदना और गुस्सा प्रकट किया है। हुड्डा का कहना है कि प्रदेश में ऐसे हालात ना बनें, इसके लिए बार-बार विपक्ष की तरफ से सड़क से लेकर विधानसभा तक इस मुद्दे को उठाया गया और सरकार को चेताया गया। लेकिन सरकार की अनदेखी के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया। हुड्डा ने कहा कि वो राजनीतिक व्यक्ति नहीं बल्कि एक हरियाणवी होने के नाते भी इन हालातों को लेकर चिंतित हैं। हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित राज्य है। खुद केंद्र सरकार की रिपोर्ट चीख-चीखकर इस बात की गवाही देती है।

एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा हत्या, लूट, चोरी, फिरौती, डकैती और रेप जैसे मामलों में देश के टॉप राज्यों में शुमार है। लेकिन प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार की रिपोर्ट्स को भी गंभीरता से नहीं लिया। आज उसका नतीजा सबके सामने है।इससे पहले भी बदमाशों ने विधायकों को अपना निशाना बनाया गया, उन्हें जान से मारने की धमकी दी और फिरौती मांगी। चंद दिन पहले ही गोहाना के मातूराम हलवाई के यहां फायरिंग और फिरौती मांगने की वारदात हुई। उसके बाद सांपला में बदमाशों का बेखौफ तांडव देखने को मिला।  भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारजनों को ये कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हुड्डा ने हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

Related posts

फरीदाबाद: जनता के भीतर बीजेपी के प्रति निकल रहा लोगों का रोष: भूपेन्द्र हुड्डा

Ajit Sinha

एकतरफा प्यार में दीवाना हुए युवक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,युवती की हालत गंभीर, हमलावर गिरफ्तार  

Ajit Sinha

डकैती में शामिल बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, गोली लगने से इनामी बदमाश घायल.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x