Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

फरीदाबाद में निजी व्यक्ति तथा इनकम टैक्स अधिकारी 3 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला फरीदाबाद में निजी व्यक्ति अधेश कुमार तथा इनकम टैक्स अधिकारी आकाश मीणा को ₹300000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश मीणा द्वारा यह रिश्वत शिकायतकर्ता द्वारा भरे गए इनकम टैक्स पर आपत्ति न लगाने के बदले में निजी व्यक्ति अधेश कुमार के माध्यम से मांग की जा रही थी।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके द्वारा भरे गए इनकम टैक्स पर किसी प्रकार की आपत्ति ना लगाने के बदले में इनकम टैक्स ऑफिसर आकाश मीणा ने ₹300000 की रिश्वत की मांग की है। आरोपी द्वारा यह रिश्वत निजी व्यक्ति अधेश कुमार के माध्यम से मांगी गई है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल की और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया जिसमें से आरोपी अधेश कुमार को ₹300000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।  यह पूरी कार्रवाई निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से की गई। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related posts

पूरी सैलरी मांगने पर आरएमसी प्लांट के कर्मचारियों ने अपने ही मजदूर की पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या, के एक आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की फौज हीरो, भाजपा की विदेश नीति हुई जीरो – दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: तीन दिवसीय क्ले मॉडलिंग कार्यशाला का आयोजन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x