Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: थाना खेड़ीपुल की टीम ने एक फर्जी डॉक्टर सुकेश को अरेस्ट किया हैं, बीते 6 सालों से क्लिनिक चला रहा था।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: स्वास्थ्य विभाग और खेड़ीपुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक फर्जी डॉक्टर को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सुकेश कुमार , निवासी भारत कॉलोनी हैं, ये आरोपित कपिल हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक बीते 6 सालों से चला रहा था। संयुक्त टीम ने ये कार्रवाई सीएम विंडो से आई एक शिकायत पर की हैं। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अरेस्ट आरोपित  का नाम सुकेश कुमार है। आरोपित नहरपार की भारत कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपित ने कपिल हेल्थ सेंटर के नाम से क्लीनिक खोल रखा है। आरोपित के खिलाफ संजय कुमार के द्वारा दी गई सीएम विंडो दरखास्त पर एक टीम बनाई गई जिसमें DR.ज्योति शर्मा  DEP. सीआईसीआईएल  सर्जन एसएमओ, डॉ विशाल सक्सेना  ASMO ( CIVIL SUREON FBD) , डॉ.प्रथम चौहान  UPHC भारत कॉलोनी , सतपाल सिंह PHARMACIST UPHC BHART COLONY, के साथ थाना खेड़ीपुल की पुलिस टीम शामिल थी। बनाई गई टीम ने कपिल हेल्थ सेंटर पर जाकर सुकेश कुमार से क्लीनिक संबंधी दस्तावेज मांगी तो आरोपित  दस्तावेज पेश नहीं कर पाया।

जिसे मेडिकल टीम ने पुलिस टीम की सहायता से मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपित के खिलाफ सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित से मौके पर INJECTION, DETAIL OF MEDICINE INJECTION, OPD SLP REGISTER,OPD SLIP REGISTER बरामद किए गए हैं। आरोपित  से पूछताछ में पता चला कि आरोपित  पिछले 6 साल से क्लीनिक चला रहा है। आरोपित  ने कंपाउंडर का काम सीखा था उसके बाद अपना क्लीनिक चला रहा था। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

फरीदाबाद :दिल्ली के बदमाशों ने क्राइम ब्रांच -30 से कहा अगले एक -दो दिनों में फरीदाबाद में एक शख्स का हत्या करने वाला था, तीन अरेस्ट।

Ajit Sinha

पत्नी बार- बार उसे छोड़कर घर से चले जाने की बातें करती रहती थी, इसलिए उसने उसकी गला घोंटकर कर हत्या कर दी -गिरफ्तर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल का नैतिक समर्थन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x