Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के बाड़ा हिन्दू राव इलाके में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 निर्दोष लोगों की मौत, कार्रवाई जारी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: उत्तरी दिल्ली का बाड़ा हिंदू राव इलाके में देर  रात चली  ताबड़तोड़ गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. रात लगभग साढ़े नौ से दस बजे के बीच अज्ञात हमलावरों ने इलाके में अंधाधुंध गोलियां चलाईं. हमलावरों की गोली की चपेट में दो राहगीर आ गए और दोनों की घटना स्थल  पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि हमलावर जिस व्यक्ति को मारने आए थे, वह इस हमले में बाल-बाल बच गया. बाड़ा हिंदू राव इलाके में स्थित एक क्लीनिक पर देर शाम एक शख्स  कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में पूछने आया. वहां मौजूद मोहम्मद मीर नाम के व्यक्ति ने उसे मना कर दिया, कहा  कि यहां पर कोविड -19 की वैक्सीन नहीं लगती है.

कुछ ही देर बाद मोहम्मद मुनीब क्लीनिक से जैसे ही बाहर निकला. कि हमलावरों ने मोहम्मद मुनीब की गाड़ी रोक दी. हमलावर सुनियोजित तरीके से आए  थे. सभी ने दूर से ही अंधाधुंध गोलियां चलानी  शुरू कर दी.राहगीरों के मुताबिक कई राउंड गोलियां चली.फायरिंग की चपेट में आकर दो राहगीरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक कि पहचान 30 साल के संजय के तौर पर हुई है.वारदात के बाद से ही मौके पर पुलिस अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू है.

लेकिन अब तक यह स्थिति साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर कौन थे और उन्होंने किस मंसूबे से गोली बारी की इस वारदात को अंजाम दिया.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. मुनीब के मुताबिक उसकी और उसके मामा की दुश्मनी चल रही है. धमकियां भी मिलती रहती हैं, हो सकता है बदमाश उसी को मारने आए हों. पुलिस की कई टीम मामले की जांच में जुटी हुई है.

Related posts

उत्तर प्रदेश के रामपुर में यूपी पुलिस की गोलीबारी में मारे गए दलित युवा सुमेश के लिए न्याय की मांग-राजेश लिलोठिया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने 35000 रूपए के दो ईनामी बदमाशों को गिरफ्तार

Ajit Sinha

पंचकूला में टीबीआरएल द्वारा हाई कैलिबर बम ट्रायल को लेकर अलर्ट: पुलिस ने लोगों से एडवाइजरी की पालना करने की अपील की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x