Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

हरियाणा: प्रथम बैंच मे 40 कुक कर्मचारीयों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, डीजीपी मनोज यादव ने किया शुभारंभ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव  ने वीरवार को इंस्टीटयूट ऑफ हॉटल मैनेजमेंट पानीपत (IHM) मे मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचकर प्रथम बैंच के प्रशिक्षण कोर्स का औपचारिक रुप से शुभारंभ किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा वशिष्ठ व संस्थान के प्रिंसिपल अतुल शुक्ला व अन्य स्टाफ मौजूद रहा ।  

पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव  ने कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे बोलते हुए बताया कि गत वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयो को भर्ती किया गया था । हरियाणा पुलिस विभाग मे कुक के रिक्त पदों पर इनमे से कुछ कर्मचारीयो को तैनात किया गया था । इनको कुकिंग हाउस किपिंग व अन्य विशेष प्रकार का प्रशिक्षण देने के लिए इंस्टीटयूट ऑफ हॉटल मैनेजमेंट पानीपत (IHM) मे 2 माह का कोर्स करवाया जा रहा है । संस्थान मे निपूर्ण प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी ।

प्रथम बैंच मे पुलिस विभाग के 40 कुक कर्मचारीयो को प्रशिक्षण दिया जाएगा । जिसका आज विधिवत रुप से शुभारंभ किया गया । इस दौरान उन्होने प्रशिक्षणार्थी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों का हौंसला बढाते हुए कहा कि खाना बनाना भी अपने आप मे एक कला है । सभी को अपने काम मे पूर्ण रुप से निपूर्ण होना चाहिए प्रशिक्षण के दौरान मन लगाकर सिखे और अपने हुनर को निखारे  ।

Related posts

चंडीगढ़: 2025 में मारूति के खरखौदा प्लांट में बनेगी पहली कार – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से सात आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

आप ने हरियाणा राज्य में होने वाले आगामी निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए 8 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x