Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस और कार सवार शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, कांबिंग के दौरान दूसरा गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
थाना फेस-3 पुलिस और कार सवार शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया। जिसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके से  फरार हुए दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और  बिना नम्बर प्लेट की बलेनो कार  बरामद हुई है।

घायल बदमाश को पुलिस के गिरफ्त में इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करा गया है. बदमाश का नाम आजाद उर्फ अनुम बैंसला है. उसे चेकिंग के दौरान रोके जाने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप है. नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी ने बताया, कि थाना फेस-3 पुलिस द्वारा गढ़ी गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान बिना नम्बर प्लेट एक बलेनो कार को रूकने का इशारा किया गया. जिसपर कार सवार व्यक्ति नहीं रुके और तेजी से भागने लगे।पुलिस टीम द्वारा पीछा करने और स्वयं को घिरता देखकर पर्थला की तरफ सर्विस रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट की तरफ भागने लगे और सामने से भी पुलिस टीम को आता देखकर उनके द्वारा कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई । पुलिस टीम द्वारा की गई  जवाबी कार्रवाई में आजाद उर्फ अनुम बैंसला गोली लगने से घायल हो गया। उसके दूसरे साथी हितेश उर्फ मोनू पुत्र रमेश चौहान निवासी मामूरा, सेक्टर-66 नोएडा को कांबिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों कि आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

ऑनलाइन ठगी करने वाले पांच नाइजीरियन अरेस्ट, 26 डेबिट कार्ड, 11 बैंक पासबुक, नगदी, और बाइक बरामद    

Ajit Sinha

थाना कोतवाली अपहरण मामले में वांछित दो उद्घोषित अपराधी सगे भाई 24 सालों बाद पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एक्सिस बैंक का एक कर्मचारी दिल्ली से गिरफ्तार, ठगों से मिलकर किया था फर्म का खाता वेरीफाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x