Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: सेक्टर -75 इलाके की एक सोसायटी की फ्लैट में एक 27 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना बीपीटीपी, सेक्टर -75 इलाके की एक सोसायटी की फ्लैट में एक 27 वर्षीय लड़की ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। इस बात का पता सोसायटी के सुरक्षा को उस समय चली जब कमरे के आसपास में बदबू फैलने लगी। फैली बदबू के बाद कमरे के अंदर झांक कर देखा तो लड़की छत से लटकी और मृत पड़ी थी, इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने डायल 112 को इस बारे में सूचित किया और एआरवी 167 तुरंत मौके पर पहुँच गई। और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाली लडकी मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। लडकी के परिजन दिल्ली के मीठापुर में रहते है। लडकी फरीदाबाद में नौकरी करती थी। लडकी अपने परिजनों से अलग सिंगल रूम सेट फ्लैट में रहती थी। लडकी के परिजनों को सूचित कर दिया है। लड़की लगभग एक महीने पहले आरपीएस शबाना ईडब्लूएस  फ्लैट, बीपीटीपी में रहने के लिए आई थी।

आज सुबह लगभग 10.30 बजे पुलिस कन्ट्रोल रुम से लडकी के फांसी खाने की प्राप्त सूचना पर इआरवी 167 मौके पर पहुंची जिसने लडकी को छत से लटके हुए देखा। जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर  बीपीटीपी थाने के एडिशनल एसएचओ अपनी टीम के साथ और डॉ मनीषा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची । डॉक्टर की टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने फ्लैट के चेकिंग के दौरान कमरे से दुर्गंध आने पर कमरे में झांक कर देखने पर पता चला की लडकी गले में फंदा लगाकर लटकी हुई है।

जिसकी सूचना सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को दी है। लडकी की लाश को पुलिस टीम ने उतारकर पोस्टमार्टम के लिए जिले  नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं।  मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है कि में अपनी मर्जी से फांसी लगा रही हूं जिसमें किसी का कोई दोष नहीं है। पुलिस मामले की  जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश में मामले की जांच में  पता चलने पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बुलेट से निकली तेज आवाज के लिए बुजुर्ग ने जब टोका तो, उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी, 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

मथुरा: तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए नए बस स्टैंड मथुरा पर की गई पेयजल की व्यवस्था- श्वेता शर्मा 

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : तेज रफ़्तार एक ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला, बाप -बेटी व भांजी की घटना स्थल पर ही मौत,गुस्साए लोगों ने लगाया जाम।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x