Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो कर खराब खड़े ट्रक से टकराया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक फर्स्ट थाना क्षेत्र में स्थित ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खड़े दूसरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी इसके बाद ड्राइवर और क्लीनर ट्रक में ही फंस गए, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेडकर्मियो ने  भारी मशक्कत के बाद उन्हे  निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है यहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

हादसे के बाद ट्रक की दशा को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है, कि यह हादसा इतना भीषण था हादसे के बाद ट्रक के केबिन के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर उस में फंस गया. जबकि खराब खड़े ट्रक के ड्राइवर भी इस हादसे में घायल हो गया. सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और थाना ईकोटेक-1 पुलिस मौके पर पहुंच गई और रस्सियों के सहारे बांधकर ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर को भारी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया और दोनों की हालत को देखते हुए उन्हे स्पेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर मारने वाले ट्रक के ड्राइवर टुनटुन कुमार पुत्र रामनंदन सिंह के पैर व सिर में गम्भीर चोटे आई हैं तथा खड़े हुए ट्रक के ड्राइवर राजकुमार को मामूली चोटें आई हैं।

Related posts

ग्राहक बनकर आई महिलाओ ने ज्वैलरी शॉप से उड़ाया सोने के आभूषण, पूरी करतूत CCTV में कैद।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, सिरसा में 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर क्राइम ब्रांच ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं – धारणा यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x