Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: साइबर क्राइम ब्रांच ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया हैं – धारणा यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: साइबर ,क्राइम ब्रांच ने आज एक पुराने मुकदमे में दो आरोपितों को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार किए दोनों आरोपितों के पास से पुलिस ने ठगी के 1 लाख 43 ,000 रुपए नगद बरामद किए हैं। इससे पहले इसी मामले में पांच और आरोपित को गिरफ्तार किया गया था जिसके पास से 65000 रूपए नगद बरामद किए गए थे। दरअसल में शिकायत कर्ता को बेटी की शादी के लिए लोन की जरुरत थी जिन्हें लोन दिलाने का झांसा देकर पकड़े गए आरोपितों ने 290000 रुपए ठग लिए थे।  

पुलिस प्रवक्ता धारणा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता होषिला प्रसाद अपनी बेटी की शादी करने के लिए लोन लेना चाहता था जिसकी भनक ऑनलाइन ठगी करने वाले कुछ आरोपितों  को लग गई थी। जिस पर आरोपितों ने नाम बदलकर अलग-अलग नंबरों से होषिला प्रसाद के पास कॉल करनी शुरू कर दी। आरोपितों  ने होषिला प्रसाद से कहा कि  वह इन्शुरेंस पॉलिसी पर लोन दिला देंगे। जिस पर होषिला प्रसाद आरोपितों  के चुंगल में आ गए। आरोपित  पॉलिसी पर लोन दिलाने का झांसा देकर अलग-अलग अकाउंट में कभी जीएसटी का बहाना, कभी इनकम टैक्स का बहाना बनाकर होषिला प्रसाद से कुल 2,90,000 वसूल कर लिए । जब होषिला प्रसाद ने आरोपितों  से कहा कि वह अपने लोन से संबंधित जानकारी हासिल करना चाहता है तो आरोपितों  ने  फोन का स्विच ऑफ कर लिया। उनका कहना हैं कि होषिला प्रसाद को शक हुआ कि कहीं उसके साथ धोखाधड़ी तो नहीं हो गई है और उसने पुलिस में यह सूचना पुलिस को दी।

जिस पर आरोपितों  के खिलाफ साइबर क्राइम ब्रांच  में मामला दर्ज हुआ।  क्राइम ब्रांच ने ततपरता कार्रवाई करते हुए इस मामले में 5 आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपितों  से साइबर क्राइम ब्रांच  ने ₹65000 रुपए बरामद कर लिए थे। इसी प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने जांच को आगे बढ़ाते हुए दो आरोपितों  को और गिरफ्तारी किया है। उनका कहना हैं कि साइबर क्राइम ब्रांच ने इस केस में कॉल सेंटर के मालिक रिचा भटनागर मंगोलपुरी ,दिल्ली और विकास कुमार निवासी नरेला, दिल्ली को गिरफ्तार किया है। यह दोनों आरोपित  भी होषिला प्रसाद के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी करने में शामिल थे। गिरफ्तार दोनों आरोपितों  से साइबर क्राइम ब्रांच  ने ₹143000 रुपए बरामद किए हैं। आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।  उनका कहना हैं कि  कुछ जालसाज किस्म के लोग फोन पर अपना शिकार ढूंढते रहते हैं तो ऐसे लोगों से हमें बहुत सुरक्षित रहना चाहिए किसी भी तरह की फोन कॉल के झांसे में नहीं आना चाहिए। ईमेल और मैसेज पर भेजे गए लिंक पर क्लिक/ डाउनलोड करने से बचे।  छोटी सी चुक के कारण  धोखाधड़ी का शिकार हो सकते हैं।  

Related posts

फर्जी बिज्ञापन पोस्ट कर एयर इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर सैकड़ों युवाओं को ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच दो साल की बच्ची की पीट-पीट हत्या, दुष्कर्म करने के आरोपी सौतेला पिता को किया गिरफ्तार, देखिए -सुनिए इस वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहरपार इलाके में नामी ग्रामी स्कूलों के प्रचार हेतु पोल पर लगाए गए होडिंग को हटा दी हैं।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!