Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आईएमए गुड़गांव ने स्टेट स्पोर्ट्स मीट में किया शानदार प्रदर्शन,जीते 12 मेडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: रेवाड़ी में आयोजित आईएमए हरियाणा स्टेट स्पोर्ट्स मीट में आईएमए गुड़गांव के डॉक्टरों का शानदार प्रदर्शन रहा। आईएमए गुरुग्राम के डॉक्टर 12 मेडल पर जीत कर अपना कब्ज़ा जमा लिया। बैडमिंटन ,टेबल टेनिस ,शतरंज, लॉन टेनिस,100 मीटर स्प्रिंट सभी प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की, हरियाणा स्टेट खेल व संगीत प्रतियोगिता स्पोर्ट आईएमए -2021 का आयोजन आईएमए, हरियाणा प्रेसिडेंट डॉ करण पूनिया, डॉ अजय महाजन और डॉ पवन गोयल ने रेवाड़ी के माउंट लिट्रा स्कूल में रविवार गत19 सितंबर किया।  हरियाणा के सभी जिलों से डॉक्टरों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। 

आईएमए गुड़गांव डॉक्टर

1.डॉ. योगेंद्र सिंह पुरुष बैडमिंटन में प्रथम 
2.डॉ. सारिका वर्मा महिला बैडमिंटन में प्रथम
3.डॉ संजीव चौधरी पुरुष टेबल टेनिस में प्रथम
4.डॉ. रश्मि गुप्ता महिला टेबल टेनिस में प्रथम।
5.डॉ. सारिका वर्मा महिला टेबल टेनिस उप -विजेता
6.डॉ ज्योति यादव 100 मीटर स्प्रिंट में प्रथम
7.डॉ. दीपिका ढींगरा 100 मीटर स्प्रिंट में उप-विजेता
8.डॉ आशु वर्मा शतरंज में उप-विजेता
9. डॉ. राहुल कुमार लॉन टेनिस में सेकेंड रनर अप रहे
10. राज्य टेबल टेनिस चैंपियनशिप (महिला) में डॉ सारिका वर्मा, डॉ रश्मि गुप्ता और डॉ दीपिका ढींगरा प्रथम
11. डॉ. संजीव चौधरी, डॉ शिविन, डॉ सिद्धांत नरूला, डॉ रिपुल ओबेरॉय पहले ही स्टेट टेबल टेनिस चैंपियनशिप (पुरुष) में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।
12. डॉ. आईपी नांगिया को संगीत प्रतियोगिता में सम्मानित किया। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जयपाल और राष्ट्रीय सचिव डॉ जयेश लेले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। 

डॉ पवन गोयल, डॉ मनीष प्रभाकर, डॉ रमेश गोयल, डॉ दीप्ति गोयल, डॉ वंदना नरूला, डॉ संजय नरूला को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।  आईएमए गुरुग्राम की अध्यक्ष डॉ वंदना नरूला ने कहा कि हमें सभी डॉक्टरों पर बहुत गर्व है राज्य स्तर पर जीत कर आए हैं।  आई एम ए का नेशनल स्पोर्ट्स ओलंपियाड नासिक में हो रहा है अक्टूबर के महीने में।  हमारे कई डॉक्टर वहां पर भी जाएंगे और मैं उम्मीद करती हूं वहां पर भी मेडल जीतकर लाएंगे।  

Related posts

गुरुग्राम :पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर गुरुग्राम के लोगों में काफी उत्साह हैं, 100 बसें व 500 निजी वाहनों की ब्यवस्था की गई हैं।

Ajit Sinha

डिप्टी सीएम दुष्यंत ने गांव बिलासपुर में सामुदायिक भवन व गांव बाघनकी में खेल स्टेडियम व सड़क बनाने की घोषणा।

Ajit Sinha

मशहूर डांसर एंव सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ सदर थाने में लापरवाही से कार चला कर कंटेनर को टक्कर मारने का केस दर्ज। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x