Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

अवैध शराब फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अवैध शराब की 1420 पेटी ,10000 ढक्कन किया बरामद ,1 काबू

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा जिला सोनीपत में एक अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए 1420 पेटी अवैध शराब, भारी मात्रा में खाली बोतलें और नकली लेबल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।

पुलिस विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश,मेरठ के लुहिया नगर निवासी मुमतियाज के रूप में हुई है। गुप्त सूचना मिलने पर, पुलिस और आबकारी विभाग की एक टीम ने नाथूपुर स्थित फैक्ट्री में संयुक्त रूप से छापेमारी की और परिसर से 1420 पेटीअवैध शराब,10,000 से अधिक ढक्कन, नकली लेबल और खाली बोतलें बरामद की हैं।



प्रारंभिक पूछताछ के दौरान,गिरफ्तार अभियुक्त ने खुलासा किया कि जब्त शराब को यहां से भर कर उत्तर प्रदेश मे सप्लाई करना था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। आगे की जांच चल रही है।

Related posts

उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने दिल्ली पुलिस के साथ की मिटिंग।

Ajit Sinha

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पर्याप्त मात्रा में मास्क उपलब्ध करवाने हेतु विशेषज्ञों की तकनीकी कमेटियां गठित: मुख्य सचिव

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने सोनी साईकल स्टोर में छापेमारी कर हीरो कंपनी के 24 नकली साइकिलें पकड़ी हैं-केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!