Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने सोनी साईकल स्टोर में छापेमारी कर हीरो कंपनी के 24 नकली साइकिलें पकड़ी हैं-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नारनौल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता , रेवाड़ी और थाना शहर नारनौल पुलिस की संयुक्त टीम ने आज सोनी साईकल स्टोर में छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 24 हीरो कंपनी के तेग लगे हुए नकली साइकिल बरामद किए हैं। ये कार्रवाई हीरो साईकिल कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर की गई हैं। इस मामले में सोनी साइकिल स्टोर के मालिक के खिलाफ कानून के विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित मालिक को अरेस्ट कर लिया हैं।

डीएसपी राजेश चेची ने जानकारी देते हुए बताया कि आज मुख्यमंत्री उड़न दस्ता,  रेवाड़ी को एक गुप्त सूचना मिली कि सोनी साईकल स्टोर, महेंद्रगढ़ रोड़, नसीबपुर, पर हीरो मार्का की डुप्लीकेट साइकिलें बेची जा रही है।  इस गुप्त सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़न दस्ता, रेवाड़ी के निरीक्षक सूबे सिंह द्वारा होरो कम्पनी के प्रतिनिधि मुकेश कुमार से सम्पर्क किया गया जो हीरो साईकल लिमिटेड, गुरुग्राम से सम्बंधित हैं, तत्पश्चात इनको तथा इलाके की  पुलिस को साथ लेकर सोनी साईकल स्टोर, महेंद्रगढ़ रोड, नारनौल पर रेड की गई।

दुकान के संचालक राजकुमार निवासी गांव नसीबपुर हाजिर मिला, जिसके द्वारा साइकिल के नकली पार्ट व कल पुर्जो से अपनी दुकान पर हीरो साईकल का नकली लोगो लगा कर ग्राहकों को बेचना पाया गया है, जो दुकान पर 24 नकली साईकलो पर हीरो साईकल का लोगो लगा हुआ पाया गया।

कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा चेक करने पर साईकलों के नकली होने की पुष्टि हुई। इस बारे थाना शहर नारनौल में प्राथमिकी दर्ज करवाई की गई  है। प्रारम्भिक पूछताछ पर दुकान मालिक ने बताया कि वह डुप्लीकेट स्पेयर पार्ट रोहतक से लाता है और यहाँ पर जोड़ कर साइकल बना कर बेचता है। 

Related posts

शादी से इंकार करने पर क्लब में काम करने वाली महिला दोस्त को गोली मारने के मामले में दो लड़कों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

200 से अधिक लोगों ने नि:शुल्क ईसीजी, मैमोग्राफी, पी एफ टी और अन्य टेस्ट करवाएं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: संगठित अपराध और अपराधियों से सामूहिक रूप से निपटने के लिए एक संस्थागत तंत्र करेगी स्थापित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x