Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने दिल्ली पुलिस के साथ की मिटिंग।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम:गुरुग्राम व दिल्ली में उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोग शिक्षा प्राप्त करके,नौकरी करने व अन्य विभिन्न कारणों से रह रहे है,जिनकी संस्कृति स्थानीय लोगों की संस्कृति व रहन-सहन अलग होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रकार परेशानियों का सामना करना पडता है, जिसके कारण अपराधिक घटनाएं भी उत्पन्न होती है। इन सभी बातों को मध्यनजर रखते हुए उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा मंयक गुप्ता भा.पु.से., पुलिस उपायुक्त पूर्व, गुरुग्राम को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनकी सुपरविजन में गुरुग्राम पुलिस द्वारा उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की ओर से प्राप्त होने वाली शिकायतों का तत्परता से कार्यवाही/निपटारा किया जाता है। उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विकास कुमार अरोड़ा,पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने आज अपने कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के साथ मीटिंग की और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की तरफ से प्राप्त होने वाली शिकायतों का मूल्यांकन करते हुए उनके साथ होने वाले अपराधों, उनकी रोकथाम व निवारण सम्बन्धी विचार-विमर्श किए गए और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लोगों की शिकायतों पर तत्परता से नियमानुसार कार्यवाही करने के साथ उनके साथ होने वाले अपराधों के कारणों को जानकर उनकी रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कराने का भी निर्णय लिया गया। इस मिटिंग में P.N. Khrimey IPS, Joint CP, SPUWAC (Delhi Police), Josom Mainio (Member Monitoring Committee MHA) व गुरुग्राम पुलिस के सभी पुलिस उपायुक्त सहित दिल्ली पुलिस व गुरुग्राम पुलिस के अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

उपायुक्त जल्द ही करेंगे अधिकारियों के साथ जल्द ही करेंगे फील्ड विजिट, करेंगे कार्यों की गुणवत्ता की जांच।

Ajit Sinha

गोदारा -गोल्डी बरार गैंग के दो शूटरों, रविंद्र व अरुण को हरियाणा एसटीएफ व दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एनकाउंटर में मार गिराया

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस को ऐसा बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि आमजन  सुरक्षित महसूस करें और अपराधी खौफ खाएं: अनिल विज 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x