Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पति ने पत्नी, उसकी भाभी और भतीजी पर किया चाकू से ताबड़तोड़ वार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

अरविंद उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में स्थित सेक्टर-46 में पत्नी ने अपने पति के अवैध संबंधों शक में घर छोड़ कर अपने भाई के पास नोएडा रहने चली आई तो नाराज पति ने नोएडा आकर अपनी पत्नी, पत्नी की भाभी और भतीजी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया।   जिसके कारण तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां पर पत्नी की भाभी की मौत हो गई,  जबकि पत्नी और भतीजी की हालत गंभीर बनी हुई है।  जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली की हायर सेंटर रेफर किया गया है।   पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से आला-ए-कत्ल बरामद कर लिया है।

सेक्टर- 46 में स्थित इसी कंस्ट्रक्शन साइट पर रविंद्र अपनी पत्नी भगवती और 8 साल की बेटी रितिका के साथ रहते हैं रविंद्र की बहन क्रांति की शादी अनिल के साथ हुई थी, जो नरेला, दिल्ली में रहकर मजदूरी का काम करता था जिसके साथ उसकी पत्नी क्रांति उम्र 24 वर्ष व पुत्र आर्यन 8 वर्ष भी रहते थे।  क्रांति को अपने पति अनिल के चरित्र पर शक था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और क्रांति अपने भाई के घर वापस आ गई थी। क्रांति के आरोपों से अनिल इतना आहत हुआ की शनिवार की शाम दिल्ली से वह  नोएडा आया और अपनी पत्नी क्रांति को समझाने का प्रयास करने लगा, लेकिन दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया तब उसने अपने साथ लाए हुए चाकू से पत्नी कांति के ऊपर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। यह देख बीच-बचाव करने आई क्रांति की भाभी भगवती और उनकी 8 साल की बेटी रितिका पर भी अनिल ने चाकू से वार कर दिया और मौके से भाग गया। एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन-1 रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर भगवती को मृत घोषित कर दिया गया और क्रांति की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। क्रांति और रितिका को उपचार के लिए दिल्ली के हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है पुलिस ने आरोपी अनिल को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 

Related posts

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का एक कर्मचारी ₹8000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

पुलिस सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाए जाने पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिशनरेट के तीन थाने आईएसओ सर्टिफाइड थाने घोषित

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: सोहना इलाके में पुलिस और खूंखार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, तीनों बदमाशों के पैरों में लगी गोली और दो पुलिस कर्मी भी हुए घायल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x