Athrav – Online News Portal
नोएडा

फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, लाखो का फर्नीचर जल कर हुआ खाक।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा कोतवाली फेस-2 स्थित ए-66 सेक्टर- 83, में फर्नीचर बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे फर्नीचर फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस  आग की सूचना मिलते ही कोतवाली फेस-2  पुलिस और फेस-2 फायर स्टेशन की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और फैक्ट्री में लकड़ी और केमिकल की मौजूदगी में आग तेजी से फैली और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया।   इस हादसे में किसी की शॉर्ट सर्किट के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है लेकिन लाखों रुपए का  फर्नीचर जलकर खाक हो रहे हैं। 

आग की लपटों में घिरी फेस-2 स्थित एसपीबी डिजाइंस एंड कांटेक्ट नाम की इस फैक्ट्री में फर्नीचर बनाने का काम किया जाता है।इस फैक्ट्री में रात के करीब 9:30 बजे अचानक आग लग गई, कंपनी मालिक पुनीत अरोड़ा ने इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी. सीएफओ अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर चार दमकल की गाड़ियां  भेजी गई। फैक्ट्री में फर्नीचर का काम किया जाता है तो यहां पर बड़ी मात्रा में लकड़ी मौजूद थी इसके अलावा यहां मौजूद केमिकल और पेंट ने आग में घी डालने का काम किया और तेजी से फैलती चली गई और आग की भयावहता को देख कर 3 दमकल की और गाडिया को भेजा गया और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन यहां तब तक दो गोदामों में रखा लाखों रुपए का फर्नीचर जलकर खाक हो गया।थाना फेज-2 पुलिस और फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  सीएफओ अरुण कुमार का कहना है, कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है प्रारंभिक जांच के अनुसार आग शार्ट सर्किट के कारण लगी फायर ब्रिगेड विभाग इस बात की भी आंकलन कर रहा है इस हादसे में कुल कितना नुकसान हुआ है। 

Related posts

खोड़ा कालोनी में दिल्ली, गाजियाबाद व नॉएडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार को दिया अंजाम, 27 पकडे,देखें वीडियो।    

Ajit Sinha

खोड़ा में पुलिस का महा-अभियान: सूर्या हत्याकांड के बाद 3 दिनों के लिए छावनी बना इलाका, ड्रोन से रखी जा रही नजर -वीडियो देखें। 

Ajit Sinha

हथिनीकुंड से 40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना का जल स्तर बढ़ने एक दर्जन गाँव में मचा हड़कंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x