Athrav – Online News Portal
गाज़ियाबाद

पति को बंधक बनाकर बदमाशों ने की लूटपाट, विरोध करने पर पत्नी को गला घोंट कर मार डाला

गाजियाबाद: लोनी में बॉर्डर थाना क्षेत्र के बेहटा हाजीपुर गांव स्थित मेवात चौक के पास बीती  रात बदमाशों ने चार्जर कारोबारी के परिवार को बंधक बना कर पांच लाख रूपए  लूट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने  काराबारी की पत्नी की गला घोंट कर  हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई और अब पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों  को खंगाल कर बदमाशों की तलाश में जुटगई हैं। 

मूलरूप से मेरठ के रहने वाले आसिफ लोनी के बेहटा हाजीपुर गांव में पत्नी समरीन 34 बेटे आतिफ, उजमा, समरीन और तैमूर के साथ रहते हैं। शनिवार रात समरीन, उजमा प्रथम तल पर सो रहे थे। जबकि उनका साला जुनैद और बेटा आतिफ द्वितीय तल पर सोए हुए थे। देर रात घर में घुसे चार बदमाशों ने आसिफ को गनपॉइंट पर ले लिया। उनके बाद बदमाशों ने पत्नी और  अन्य सदस्यों को भी बंधक बना लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने समरीन गला दबा दिया।



बदमाश घर से नकदी और जेवरात लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने पर पीड़ित ने स्वयं को बंधन मुक्त कर पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को उपचार के लिए दिल्ली के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडे और बॉर्डर थाना प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को घटना से जल्द पर्दाफाश करने के निर्देश दिए।

Related posts

लड़की की दोस्ती को लेकर दोस्तों के बीच आपस में हुई भिड़ंत ,एक शख्स की तेज धार हथियार घोंप की हत्या।

Ajit Sinha

सावधान: एटीएम मशीन में जब अचानक निकला काफी लम्बा सांप, लाइन में खड़े लोग देखकर हुए हैरान- देखें वीडियो

Ajit Sinha

कादिर नामक बदमाश को पकड़ने गई नोएडा के थाना थर्ड की पुलिस पर की गई पत्थरबाजी और चलाई गोली ,कॉन्स्टेबल सौरभ की हुई मौत।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!