Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

बागवानी अधिकारी सहित निजी व्यक्ति तथा ड्राइवर को ₹500000 की रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला जींद में बागवानी अधिकारी विजय पन्नू, निजी व्यक्ति कुलवंत तथा ड्राइवर पवन को ₹500000 की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपितों द्वारा शिकायतकर्ता से यह रिश्वत राज्य सरकार द्वारा पोली हाउस लगाने को लेकर दी जाने वाली सब्सिडी उपलब्ध करवाने के बदले में ली जा रही थी।इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने राज्य सरकार द्वारा संचालित योजना के तहत पोली हाउस इंस्टाल करवाया था। यह योजना बागवानी विभाग द्वारा संचालित की जाती है जिसके तहत पोली हाउस लगाने पर राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जाती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जिला बागवानी अधिकारी विजय पन्नू द्वारा सब्सिडी उपलब्ध करवाने के बदले में उससे ₹500000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। एसीबी की टीम ने तथ्यों की जांच पड़ताल करते हुए आरोपित को पकड़ने के लिए योजना बनाई और आरोपित निजी व्यक्ति कुलवंत तथा ड्राइवर पवन को ₹500000 की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।यह पूरी कार्रवाई निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से की गई। इस मामले में आवश्यक सबूत जुटाते हुए मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में करनाल के एंटी करप्शन ब्यूरो पुलिस थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related posts

एक शख्स को दर्जनों लोग लात -घूसों , लाठी डंडों बेहरमी से पीटते हुए का लाइव वीडियो तेजी से हुआ वायरल-3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम के दादा स्वर्गीय जयपाल गौतम का मुक्ति धाम आश्रम पलवल में विधि विधान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

Ajit Sinha

अर्शदीप डल्ला गैंग के दो शार्प शूटरों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x