Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ओयो होटल में पलवल की नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के मामले में तीन आरोपित पकड़े गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी स्थित एक ओयो होटल में पलवल की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपित को एनआईटी महिला थाना की टीम ने आज गिरफ्तार किया है। इस सनसनीखेज वारदात को दिनांक 30 जून 2024 को अंजाम दिया गया था। इस मुकदमे में कुल 3 आरोपित हैं, इससे पहले दो आरोपित अलग -अलग तारीखों में गिरफ्तार हो चुके है, जो अभी नीमका जेल में बंद है। पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम अनिल (24) कपिल उर्फ शैंकी(20) तथा सौरभ (24) है। इस मामले में मुख्य आरोपित अनिल है जिसने 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। दिनांक 30 जून को एनआईटी थाने में पोक्सो की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपित अनिल अपने दो साथियों कपिल और सौरभ के साथ मिलकर लड़की को पलवल से फरीदाबाद लाया था जहां अनिल ने ओयो होटल में ले जाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की की शिकायत के आधार पर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की गई जिसमें वारदात के मुख्य आरोपित अनिल को 11 जुलाई तथा कपिल व सौरभ को 24 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि पीड़ित लड़की पलवल की रहने वाली है जो सेक्टर- 7 थाना एरिया में स्थित अपने मामा के यहां रहती थी। आरोपित भी वहीं पास में ही रहते थे जहां करीब 2 साल पहले आरोपित अनिल ने लड़की से दोस्ती कर ली। लड़की के मामा को पता चला तो वह लड़की को पलवल उसके घर छोड़ आया। गत 27 जून को आरोपित अनिल अपने दोनों दोस्तों के साथ लड़की को लेकर फरीदाबाद आया जहां उसने एनआईटी एरिया में स्थित ओयो होटल में ले जाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

Related posts

झूठी इज्जत के खातिर पिता ने अपने बेटे के साथ मिल कर बेटी की हत्या, सबूत मिटाने के लिए अंतिम संस्कार किया, पुलिस ने दोनों अरेस्ट।

Ajit Sinha

सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला:सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के प्लेबैक सिंगर कृष्णा बेउरा ने जमाया रंग

Ajit Sinha

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमित के 123 नए मामले आए हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x