Athrav – Online News Portal
एनसीआर गाज़ियाबाद दिल्ली

दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस वे पर स्कूल बस -टीयूवी कार के बीच आमने -सामने की भीषण टक्कर -6 की मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गाजियाबाद: दिल्ली -मेरठ एक्सप्रेस-वे पर आज प्रातः लगभग 6 बजे रॉन्ग साइड की तरफ से आ रही एक स्कूल बस और एक टीयूवी कार की आमने -सामने की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 6 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर हैं ,जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस हादसे में गलती स्कूल वाले की हैं, जो गाजीपुर से बस में सीएनजी भरवा कर रॉन्ग साइड की तरफ जा रही थी, तभी एनएच 9 पर सामने की तरफ से आ रही टीयूवी कार चालक ऐन वक़्त पर बस को देख कर मोड़ने की कोशिश की, पर वह इसमें पूर्ण रूप से सफल नहीं हो सका , और ये भीषण हादसा हो गया । इस हादसे में कार में सवार 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग मेरठ के निवासी हैं ,और एक ही परिवार के हैं , ये लोग मेरठ से गुरुग्राम के लिए जा रहे थे। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

Related posts

सोशल मीडिया पर 50 से अधिक लड़कियों को परेशान व यौन शोषण करने वाले एक शख्स को फरीदाबाद से अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha

समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सर्विसेज व विजिलेंस मंत्री आतिशी ने जारी किया आदेश

Ajit Sinha

ऑस्टेलियाई कर अधिकारी बनकर 100 ऑस्टेलियाई नागरिकों से करोड़ों ठगने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x