Athrav – Online News Portal
Uncategorized नोएडा

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार यूनीपोल से टकराई, तीन छात्रों की मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा : नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में नोएडा प्राधिकरण के एक जेई के दो पुत्र और उनका एक मित्र शामिल हैं। यह हादसा कोतवाली-126 क्षेत्र के में स्थित मयूर चैराहे के सामने हुआ। एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे के किनारे खड़े एक यूनीपोल से टकरा गई। घायल अवस्था में पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टाटा टियागो कार में हालत देख अंदाजा लगाया जा सकता है हादसा कितना भीषण था. कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त  हो गई ।

कार के अंदर तीनों छात्र दब गए थे। गैस कटर की सहायता से कार के दरवाजे को काटा  गया तथा क्रेन की सहायता से उसके दरवाजे खोलकर तीनों को बाहर निकल गया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। डीसीपी नोएडा रामबदन सिंह ने बताया कि दो मृतकों की पहचान ईशान और आर्यन के रूप में हुई है। ये दोनों सगे भाई है और नोएडा एक्सटेंशन के पाम ओलंपिया सोसाइटी में रहते थे। दोनों नोएडा प्राधिकरण के विद्युत यांत्रिक विभाग में तैनात जूनियर इंजीनियर सुनील कश्यप के पुत्र थे। तीसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दुर्घटना का कारण तेज गति हो सकती है। पुलिस आसपास में  लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी अन्य वाहन को ओवरटेक करते वक्त यह हादसा हुआ हो सकता है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related posts

चेन स्नैचिंग और लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, एक फारार

Ajit Sinha

गौर स्पोर्ट्स वुड सोसाइटी में 24वीं मंजिल से गिरकर घरेलू सहायक की रहस्मयस्थिति में हुई मौत

Ajit Sinha

डॉक्टर कोठी में लगी आग, 13 को फायर विभाग ने किया रेस्क्यू, दो फायरमैन घायल अस्पताल में भर्ती

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x