Athrav – Online News Portal
नोएडा

भीषण सड़क हादसा:डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में घुसा बेकाबू ट्रक कार से टकराया ,कार के उड़े परखच्चे, 4 की मौत

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जेवर थाना क्षेत्र में नोएडा से आगरा की तरफ जा रहा एक बेकाबू ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में जा घुसा और सामने से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में कार सवार चारों लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।

​यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर एक बार फिर 4 जिंदगियों पर भारी पड़ गया। हादसा थाना जेवर क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जहां राजस्थान नंबर का एक ट्रक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। अचानक ट्रक बेकाबू हो गया और डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए विपरीत दिशा यानी मथुरा-नोएडा लेन में जा पहुंचा।​उसी दौरान सामने से आ रही दिल्ली नंबर की कार सीधे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ​सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी घायलों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारू करा दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

Related posts

बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना के तर्ज प्रचार-प्रसार के लिए निकले सपा-रालोद प्रत्याशी अवतार भड़ाना, तो वीडियो हो गया वायरल

Ajit Sinha

रात का खाना बना काल, दो मासूम की मौत, माँ की हालत गंभीर , जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

फोटो जर्नलिस्ट पर चाकू जानलेवा हमला करने वाले बदमाश के बीच हुए मुठभेड़ गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x