Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो एनकाउंटर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: नोएडा सेंट्रल के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और लूट के इरादे से घूम रहे बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ों में तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए हैं.घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बदमाशों के कब्जे से  अवैध हथियार, कारतूस, बाइक और स्कूटी बरामद की गई हैं। पहला पुलिस एनकाउंटर नोएडा सेंट्रल जोन के थाना सूरजपुर में हुआ. जिसमें बाइक सवार बदमाश चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  एडीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम जुनपत गोल चक्कर के पास चेकिंग की जा रही थी, तभी भट्टा गोल चक्कर की ओर से बाइक  सवार एक व्यक्ति तेजी से आता दिखाई दिया,  जिसको पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया गया.

लेकिन पुलिस को देख वह मिगसन सोसाइटी जाने वाले रोड की तरफ बाइक से भागने लगा। पुलिस टीम के पीछा करने पर बाइक फिसल गई और वह गिर गया. और पुलिस टीम पर फायर कर दिया,  जिस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने वह घायल  हो गया. पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घायल बदमाश की पहचान दादरी निवासी सचिन पुत्र मंगल के रूप में हुई है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई दूसरी मुठभेड़ की घटना भी नोएडा सेंट्रल जोन के थाना बिसरख क्षेत्र में हुई।  थाना बिसरख पुलिस की टीम अजनारा गोल चक्कर पर चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान एक स्कूटी पर दो व्यक्ति एक मूर्ति गोलचक्कर की तरफ से आ रहे थे,  जिनको रूकने का इशारा किया गया परन्तु वह नही रुके और तेजी से वापस मुड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने दोनों का पीछा किया. स्कूटी सवार दोनों युवक अजनारा गोल चक्कर से 6 प्रतिशत की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर स्कूटी को लेकर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर स्कूटी तेज गति होने के कारण फिसलकर गिर गई और स्कूटी सवार युवक पुलिस टीम पर फायर करने लगे। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग गोली लगने दोनो बदमाश घायल हो गये, उनकी पहचान दिल्ली निवासी शहबाज उर्फ पोली पुत्र अब्दुल रहमान और विजय नगर निवासी अमन उर्फ रवि पुत्र संजीव के रूप मे हुई है।  बदमाशों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस एक जुपिटर स्कूटी, लूटी हुई दो चेन बरामद की गई  है। बदमाशों पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने पंचशील ग्रीन के पास से एक युवक से एक चैन व एग्जॉटिक ड्रीम वैली से एक युवक से सोने की चेन छीनी गई  थी। बदमाशों के खिलाफ लूट, चोरी के दर्जनों मुकदमे  दर्ज है। बदमाशो के आपराधिक इतिहास जानकारी जुटाने में पुलिस जुटी है.

Related posts

80 हाई प्रोफाइल महिलाओं की होने वाला इकलौता विदेशी दूल्हा अपने साथियों के संग करोड़ों की ठगी करने के मामले में अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डिजिटल अरेस्ट कर 40 लाख रूपये ठगने के मामले में खाताधारक आरोपित महिला नीलम गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गृह मंत्री अनिल विज के आवास पर फरियादियों का तांता, राष्ट्रीय पदक विजेता ने लगाई खेल कोटे में नौकरी की गुहार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x