Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

पीटीसी, भौंडसी के दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि होंगे भारत के गृह सचिव गोविन्द मोहन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र (पीटीसी), भोंडसी में 28 जून को 783 (पुरुष-519 व महिला-264) रिक्रूट सिपाहियों की पासिंग आउट परेड होगी। इस परेड की सलामी गोविन्द मोहन, आईएएस, गृह सचिव, भारत सरकार लेंगे। महानिरीक्षक, बी. सतीश बालन भौंडसी ने पासिंग आउट परेड के अभ्यास कि समीक्षा करते हुए जवानो का हौसला बढाया और उन्होने कहा कि सभी रैकरूट सिपाही पूरी तरह तैयार है।

प्रशिक्षण में इन रैकरूट सिपाहियों को कानून ड्रिल, कम्प्यूटर, चुनाव डयूटी, हथियारों व बिना हथियारों के आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, बेतार यंत्रों के बारे में जानकारी, फायर फाइटिंग, भीड़ प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के विशेष प्रशिक्षण के साथ-साथ इन्हे योगा, स्मार्ट पुलिसिंग, कम्युनिटी पुलिसिंग, मानव अधिकार, लिंग भेद तथा मानव व्यवहार आदि के सम्बंध में पूर्णतः प्रशिक्षित किया गया हैं जो नागरिक हितेषी पुलिस के रूप में समाजसेवा और सभी विषयों में पूरी तरह तैयार रहेंगे। रिक्रूट बेसिक कोर्स बैच न. 17/आरटीसी, भोंडसी की पासिंग आउट परेड में 783 (पुरुष-519 व महिला-264) रिक्रूट सिपाही पारंगत होकर देशसेवा के लिए समर्पित होंगे।

Related posts

सनसनीखेज खुलासा: फरीदाबाद में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने वाला निकला विनोद शर्मा का कातिल-अरेस्ट।

Ajit Sinha

40 हजार लोगों को ऑफलाइन ट्रेनिंग का वर्ल्ड रिकार्ड वेलनेस कंपनी एडब्ल्यूपीएल के नाम

Ajit Sinha

दो सूदखोर पकडे गए, उधार के 10 लाख देने के वावजूद 18 लाख रुपए मांगने, न देने पर ऑफिस में तोड़फोड़ की व जान से मरने की धमकी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x