Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हरियाणा

चंडीगढ़ :एएसआई राजेश अब तक दुनिया भर से 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर फिर से परिवारों से मिलवा चुके हैं।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार अग्रवाल ने हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) के एएसआई राजेश कुमार के प्रयासों और समर्पण
भाव की सराहना की है, जिसने गत 5 वर्षों में नेक कार्य करते हुए 600 से अधिक लापता लोगों को ढूंढकर पुनः परिवारों से मिलवाया है। एक राष्ट्रीय स्तर के प्रकाशन ने हाल ही में अपनी नवीनतम पुस्तक में राजेश की ‘रियूनाइटिंग‘ कहानियों को चित्रित किया है। एएसआई राजेश ने अब तक दुनिया भर के 20़ राज्यों और तीन देशों से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित 600 से अधिक लापता लोगों की खोज कर फिर से परिवारों से मिलवाया है जो किसी न किसी कारण बिछुड़ गए थे।
डीजीपी ने कहा कि राजेश जैसे पुलिस कर्मियों ने जन सेवा करने की तर्ज पर अपने कर्तव्य से आगे बढते हुए सक्रिय पुलिसिंग की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि वर्षों या महीनों के बाद परिवार के एक लापता सदस्य को वापस पाने से ज्यादा उम्मीद या खुशी क्या हो सकती है। उनकी कहानियां निश्चित रूप से ‘बुक ऑफ होप‘ के पाठकों के लिए भी प्रेरणादायक होंगी।उल्लेखनीय है कि गार्जियन, गल्फ न्यूज, एशिया, विभिन्न भारतीय समाचार चैनलों तथा अंतरराष्ट्रीय मीडिया सहित कई उल्लेखनीय व्यक्तित्वों और प्रकाशनों ने राजेश कुमार के नेक कार्यों व सराहनीय प्रयासों को मान्यता दी है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने भी गत वर्ष ट्वीट करते हुए लिखा था, “भारत को ऐसे दयालु और बहादुर पुलिसकर्मियों की जरूरत है। मैंने अभी एएसआई राजेश कुमार से बात की है जो लापता बच्चों को फिर से परिवार से मिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। मैंने उनसे कहा- खुद एक पुलिस कांस्टेबल का बेटा होने के नाते, पुलिस की इस तरह के कार्यों से मुझे बहुत गर्व होता है।‘‘

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

हरियाणा में अब मेयर कर सकेंगे ग्रुप सी और डी के कर्मचारियों को निलंबित

Ajit Sinha

हरियाणा वित्त वर्ष 2025-26 में सकल एसजीएसटी संग्रह में 22% वृद्धि के साथ देश में शीर्ष पर-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x