Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

दिल्ली -जयपुर हाइवे पर निजी कंपनी की बस और कंटेनर के बीच जबरदस्त टक्कर, बस में लगी आग, ड्राइवर की जलने से मौत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: दिल्ली -जयपुर हाइवे पर आज तड़के भीषण हादसा हो गया, इस भीषण हादसे में बस का ड्राइवर जिंदा जलने की वजह से उसकी मौत हो गई ,जबकि चार -पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। ये भयंकर हादसा आज तड़के लगभग साढ़े पांच बजे की हैं। पुलिस ने ड्राइवर के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं, आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता की माने तो आज तड़के लगभग साढ़े पांच बजे दिल्ली -जयपुर नेशनल हाइवे पर एक निजी कंपनी की बस यु टर्न ले रही थी, इसी दौरान तेज रफ़्तार से आ रही एक कंटेनर ने उस बस में जोरदार टक्कर मार दी, बस में सीएनजी लगी हुई थी,

में अचानक से आग लग गई , और बस ड्राइवर लगी हुई आग की चपेट में आ गया और उसकी जिन्दा जलने की वजह से मौत हो गई , और बस में सवार लगभग चार -पांच लोग झुलस गए, इन सभी को जिले के एक नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया हैं , ड्राइवर के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं। आगे पुलिस की कार्रवाई जारी हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल का स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण मापदंड सामान्य हैं-मेदांता अस्पताल

Ajit Sinha

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्सपाल से की किसानों के मुद्दे पर अविश्वास प्रस्ताव लाने हेतू विधानसभा का आपात सत्र बुलाने की मांग

Ajit Sinha

सस्ती शराब पर महंगी शराब का लेबल लगाकर सप्लाई करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x