Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

देशी कट्टे बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने किया पर्दाफाश, मौके से मिले कई तैयार हथियार, 5 आरोपित अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: थाना सेक्टर -50 व अलीगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ इलाके में एक देशी कट्टे बनाने वाली एक फैक्ट्री का पर्दाफाश किया हैं। इस मामले एक मुकदमा अलीगढ के सम्बंधित थाने में दर्ज की गई , जबकि इससे पहले पुलिस तीन लड़कों को 5 देशी कट्टों के साथ अरेस्ट किया था। पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर अलीगढ,उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार की फैक्ट्री पकड़ी गई हैं। ये सनसनीखेज खुलासा डीसीपी ,ईस्ट नितीश अग्रवाल ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

डीसीपी ईस्ट,नितीश अग्रवाल ने आज पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 23 अप्रैल 2023 को थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम की टीम ने सेक्टर -51 स्थित एक हॉस्पिटल के पास से *मोहित बंसल नामक व्यक्ति को 1 जिंदा कारतूस सहित अरेस्ट  किया था, जिसने पूछताछ में बताया कि उसने हॉस्पिटल की ही पार्किंग में खड़ी स्कूटी में देशी कट्टा रखा हुआ है। पुलिस पूछताछ में उसने यह भी बताया कि गत 21 अप्रैल 2023 को वह वजीराबाद में ही किराए पर रहने वाले अपने 2 साथियों (उदय व मुकेश कुमार मुखिया) के साथ स्कूटी पर सवार होकर अली गढ़ , उत्तर प्रदेश  गया था। दिनांक 22.4.2023 को उन्होंने अपने एक अन्य साथी रवि उर्फ दादा के माध्यम से 3 देशी कट्टे व 1 जिन्दा कारतूस खरीदे और वापस गुरुग्राम आ गए। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  मोहित बंसल के कब्जा से 1 देशी कट्टा (स्कूटी में रखा हुआ था) व 1 जिन्दा कारतूस बरामद होने उपरान्त मोहित बंसल के दूसरे साथी उदय को एक अवैध देशी कट्टा सहित काबू* किया तथा इनके विरुद्ध थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपित मोहित बंसल व उदय को पूछताछ हेतु रिमांड पर लिया गया। अग्रवाल का कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा गत 24 अप्रैल 2023 को इनके तीसरे साथी *मुकेश कुमार मुखिया को भी एक अवैध देशी कट्टा सहित काबू* करके अरेस्ट किया गया। रिमांड पर लिए गए दोनों आरोपितों (मोहित बंसल व उदय) को लेकर पुलिस टीम अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी तथा निशान देही के लिए अलीगढ (उत्तर-प्रदेश)पहुंची जहां पर आरोपितों की निशान देही के आधार पर इन्हें हथियार दिलाने वाले इनके एक साथी *रवि उर्फ दादा को काबू* किया। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर पता चला कि नरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलाता है। पुलिस टीम ने अलीगढ़ पुलिस की मदद से नरेंद्र शर्मा नामक व्यक्ति के घर पर चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पर रेड की। *पुलिस टीम ने नरेन्द्र शर्मा के घर स्थित फैक्टरी से 315 बोर की बनी 23 नाल, 32 बोर की 14 नाल, 03 कट्टे (चालू हालत में) के साथ हथियार बनानें में प्रयोग की जाने वाली लगभग 34 वस्तुएं बरामद की।* वहां पर मिले सामान से लगभग 4 दर्जन कट्टे बनाए जा सकते थे। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा आरोपित  नरेंद्र शर्मा के विरुद्ध थाना सासनी गेट, अलीगढ़ (उत्तर-प्रदेश) में मुकदमा दर्ज  किया गया। *आरोपित  मोहित बंसल, उदय, मुकेश कुमार उर्फ मुखिया तथा रवि कुमार उर्फ दादा को आर्म्स एक्ट के तहत थाना सेक्टर-50, गुरुग्राम में दर्ज मामले में अरेस्ट  किया गया है, जिनके कब्जा से कुल 3 देशी कट्टे, 1 जिन्दा कारतूस व 1 स्कूटी बरामद* की गई है। मुकदमा  में नियमानुसार आगामी कार्रवाई  की जा रही है।

Related posts

एसटीएफ ने 1430 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक ट्रक और क्रेटा वाहन किया जब्त, 6 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज 12000 रुपए रिश्वत लेते हुए राजेश वशिष्ट मुख्य पंजीकरण क्लर्क को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड थाने में तैनात पुलिसकर्मी (एसपीओ) मोहनलाल की सिर में इंटरलॉक टाइल मार कर हत्या कर दी – पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x