Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने अंतरराज्यीय एटीएम लूट गैंग किया पर्दाफाश, 6 अरेस्ट, 4 नाजायज देशी कट्टे, 4 कारतूस बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले से छह आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ देश के कई राज्यों में एटीएम काटने व लूट की अन्य वारदातों में शामिल एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपितों  के कब्जे से चार देशी तमंचा, चार कारतूस, एक एटीएम कटर मशीन, फॉग स्प्रे और कई अन्य उपकरण भी बरामद किए हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि यह गैंग महाराष्ट्र, असम और गुजरात राज्यों में एटीएम चोरी की वारदातों में सक्रिय था।

इनकी गिरफ्तारी से नोएडा, गाजियाबाद, रेवाड़ी, गुरुग्राम और नूंह में हाईवे डकैती की करीब 11 घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। कई राज्यों की पुलिस लंबे समय से इस गिरोह की तलाश कर रही थी। पुलिस ने नूंह जिले में अरावली पहाड़ियों पर स्थित एक धर्मकांटा के पास बैठकर राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे सभी बदमाशों को गिरफ्तार किया। सभी बदमाश पूरी तरह हथियारों से लैस थे। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने इन सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना साजिद उर्फ काला, आहिब, यूसुफ, माजिद, वसीम और साजिद के रूप में हुई है।

जांच में खुलासा हुआ कि 11 साल पहले क्राइम की दुनिया में कदम रखने वाले गैंग के सरगना साजिद उर्फ काला के खिलाफ दो दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में दर्ज करीब 15 मामलों में भी फरार चल रहा है।साजिद से तकरीबन 2 दर्जन वारदातों का खुलासा शुरुआती पुछताछ में हो चुका है। अधिकतर केस हरियाणा और दिल्ली में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि एटीएम कटर मशीन की मदद से एटीएम चोरी व लूट की वारदातों में गिरोह काफी समय से सक्रिय था। गिरफ्तार सभी बदमाशों को गहन पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

Related posts

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस और दो एचसीएस अ‌धिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को अमेरिका से विशेष विमान से दिल्ली लाया गया।

Ajit Sinha

पुलिस और झपटमार के बीच मुठभेड़: मुठभेड़ में गोली लगाने से एक बदमाश घायल, दूसरा कॉम्बिंग के बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x