Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी हुई शुरू।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुद्ध नगर में सोमवार सुबह से स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को कोरोना की बूस्टर डोज लगनी शुरू हो गई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से 81 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है. जिला अस्पताल में सुबह दस बजे से बूस्टर डोज के लिए टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी. लेकिन साढ़े दस बजे तक बाहर से कोई नहीं पहुंचा. सर्वप्रथम अस्पताल के दस स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई. साढ़े दस बजे के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों बूस्टर डोज के लिए पहुंचने लगे. इसके बाद इनके पंजीकरण के लिए एक अलग से काउंटर बनाया गया है, लेकिन वैक्सीनेशन का बूथ एक ही होने से परेशानी हुई। 
 
नोएडा के सेक्टर- 137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में भी स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई गई. बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों बूस्टर डोज लगाया गया फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन, डी.के गुप्ता ने बताया कि बूस्टर डोज लगाते हुए यह ध्यान रखा जा रहा है कि जिन्होंने 39 सप्ताह पहले दूसरी डोज लगवाई है।  वही बूस्टर डोज लगवाने के लिए पात्र है। 60 पार उम्र के बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों को भी बूस्टर डोज के लिए पात्र माना गया है।  जिसने पहले जो वैक्सीन लगवाई है, उसे उसकी ही बूस्टर डोज लग रही है. उन्होने कहा जिन बुजुर्गों को हाइपरटेंशन, कैंसर, डायबिटिज ,और अस्थमा जैसी है बीमारों है उन्हे पहले  बूस्टर डोज़ लगवाना चाहिए। नौ माह पूरे होने के बाद ही बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जा रही थी, लेकिन जानकारी के अभाव में कई बुजुर्ग वैक्सीनेशन सेंटर पहुंच गए और यहां वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीकरण लाइन में लगे, लेकिन जब उन्होंने मालूम चला कि बूस्टर डोज के लिए अभी वक्त है तो उनके हाथ मायूसी लगी।  बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए फ्रंट लाइन वर्कर्स को पहले लगाई जा रही बूस्टर डोज़, अभी तक 400 फ्रंट लाइन वर्कर के स्लॉट बुक हो चुके है बूस्टर डोज़ लगाने पहुंचें फ्रंट लाइन वर्कर्स का कहना है कि कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है इसलिए बूस्टर डोज जरूरी है।  डॉ रतनी ने कहा बूस्टर डोज लगवाने के लिए पिछले कई दिन से इंतजार कर रही थी. आज जब बूस्टर डोज लगी तो सुख पल का अहसास हुआ.मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि तीन केंद्र अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा गया है, वहीं बुजुर्गों, स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के टीकाकरण के साथ ही सामान्य लोगों का भी टीकाकरण चलता रहेगा।  टीका सभी केंद्रों पर आठ बजे सुबह पहुंचा दिया गया था।  जिले में 39660 बुजुर्ग, लगभग 25 हजार स्वास्थ्यकर्मी और 17 हजार अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं।  इन लोगों के साथ ही किशोर-किशोरी और अन्य लोगों का टीकाकरण भी जारी रहेगा, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 102 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं.

Related posts

डीसी यश गर्ग ने स्वयंसेवक चिकित्सकों,रिटायर्ड डॅाक्टरों , मेडिकल विद्यार्थियों व नर्सिंग स्टाफ से मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है।

Ajit Sinha

वकील की हत्या 50 करोड़ रूपए के जमीनी विवाद के चलते की गई थी, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बत्रा हॉस्पिटल जल्द ही ग्रीन फील्ड में ओपीडी सेवा शुरू करने जा रहा हैं, एमडी एससीएल गुप्ता और प्रधान वीरेंद्र की हुई मीटिंग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x