Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग, 50 लाख रूपए का धोखेबाज निकला कोरोना पॉजिटिव, क्राइम ब्रांच -65 ने किया था अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -65 की टीम ने आज परफ्यूम और डियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए ऐंठने के आरोपित को अरेस्ट किया हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम सोमेश, निवासी सेक्टर -49 , जिला गुरुग्राम हैं। इस आरोपित में दो मामलों में 50000/- रूपए बरामद किया गया हैं।   

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित सोमेश ने अपने बिजनेस पार्टनर अनिल निवासी शाहपुर को एक ऑडी गाडी 11 लाख रुपए में बेची थी। जिसे उसने 3-4 महिने बाद उससे अपनी गाड़ी खराब होने के बहाने ले गया। और आरोपित ने अपने बिजनेस पार्टनर को परफ्यूम और डियो की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपए लिए थे। पुलिस को सूचना मिलने पर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गुरुग्राम के सेक्टर-49 से अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपित से 50 हजार रुपए बरामद किए गए है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपित  ने एक डियो व परफ्यूम बनाने की फैक्ट्री है। आरोपित  ने फ्रॉड के मामलों को दिल्ली व उड़ीसा और गुरुग्राम में भी अंजाम दिया है। आरोपित  को आज अदालत में पेश करने से पहले कोरोना का टेस्ट करने  पर आरोपित  कोरोना पॉजिटिव पाने पर क्वारंटाईन किया गया है। आरोपित  का पुनः कोरोना टेस्ट कराने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:जिला को जलभराव मुक्त, हरित एवं सुगम शहर बनाने के लिए प्रशासन और सभी विभाग मिशन मोड में करें कार्य : कृष्णपाल

Ajit Sinha

  फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी की मै एक सैनिक हूँ, पार्टी जहां भी मेरी ड्यूटी लगाएगी मै वही करूंगी-सीमा त्रिखा-वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य जारी, शेल्टर होम्स में लोगों व पशुओं के लिए विशेष प्रबंध

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x