Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लोकप्रियता और लाइक हासिल करने के लिए विवादास्पद फोटो फेसबुक पर वायरल करने वाला गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
सोशल मीडिया पर लोकप्रियता और लाइक हासिल करने के लिए जेवर के गांव दयानतपुर निवासी आमिर खान ने अपनी फेसबुक आईडी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के फोटो को एक साथ एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.फोटो वायरल होने के बाद एक युवक ने ट्विटर पर इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसका संज्ञान लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। फोटो वायरल करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी आमिर खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस की गिरफ्त में खडे गांव दयानतपुर निवासी आमिर खान ने अपने फेसबुक पर एक फोटो अपलोड की है। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो को एडिट कर उसको सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को दुल्हा-दुल्हन की तरह दिखाया है। कुछ आपत्ति जनक शब्द भी मिले है। जिसको लेकर लोग विभिन्न प्रकार के कमेंट भी कर रहे थे। जेवर के मनीष कुमार ने ट्विटर पर इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए आरोप लगाया कि जेवर के गांव दयानतपुर निवासी आमिर खान ने अपनी फेसबुक आईडी पर किसी शादी समारोह के एक फोटो को लेकर उसको एडिट करते हुए उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के चेहरे पर लगाया है।

उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वायरल किया था। जिस को लेकर सोशल मीडिया पर पर क्षेत्र के लोगों के अंदर काफी रोष व्याप्त है। पुलिस ने शिकायत पर आमिर खान के खिलाफ सोमवार की देर रात 153 वी और 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। इस बारे में एडीसीपी ग्रेटर नोएडा का कहना है कि पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आमिर खान निवासी दयानतपुर को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है जिसको पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया हैं।

Related posts

यमुना सिटी का नक्शा होगा ऑनलाइन, एक क्लिक पर मिलेगी अप्रूवल की जानकारी

Ajit Sinha

डेटिंग ऐप से बुलाकर लूटने वाले 4 आरोपित पकड़े गए, डायमंड और गोल्ड बरामद

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छठी क्लास की छात्रा के साथ जबरन बलात्कार करने के आरोपित को महिला थाना सेंट्रल की पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x