Athrav – Online News Portal
पंजाब

ये मुस्लिम भाई पहले करते हैं हवन, फिर पढ़ते हैं नमाज

संवाददाता, अमृतसर : अमृतसर के ब्लाइंड स्कूल में आपसी सद्भाव और धर्मनिर्पेक्षता का अनोखी मिसाल दोखने को मिल रहा है। दरअसल इस स्कूल में दो मुस्लिम बच्चे मुजफ्फर मोहम्मद और सुल्तान मोहम्मद पढ़ते हैं। दोनों नेत्रहीन हैं लेकिन समाज को देखने की इनकी शक्ति हममें से कई लोगों से काफी दूर तक है। ये सुबह-शाम दोनों वक्त की नमाज पढ़ते हैं और यहां होने वाले वैदिक आयोजनों में हवन-यज्ञ करवा कर आपसी सद्भाव तथा धर्मनिर्पेक्षता का सबूत भी पेश कर रहे हैं।

20 साल का मुजफ्फर 8वीं और 17 साल का उसका छोटा भाई सुल्तान छठी क्लास का छात्र है। दोनों ही हिमाचल प्रदेश के चंबा स्थित गांव मोड़ा के रहने वाले हैं। पिता जान मोहम्मद मेहनत मजदूरी करते हैं। बचपन में ही आंखों की रोशनी गवां चुके दोनों भाइयों ने पांचवीं तक पढ़ाई गांव में की और सात साल पहले यहां आ गए और ब्रेल लिपि से पढ़ाई कर रहे हैं।यह दोनों बच्चे अपने मजहब के हिसाब से सुबह-शाम नमाज अदा करते हैं और प्रकांड पंडित की तरह हवन-यज्ञ मंत्रोच्चारण करते हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़:पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और पंजाब कांग्रेस विधायक दल का नेता एवं उपनेता नियुक्त-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

नई दिल्ली: पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनी श्रीमती बलबीर सोढ़ी (रानी)

Ajit Sinha

कांग्रेस आलाकमान ने कहा- अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x