Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार : दीपेंद्र हुड्डा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पानीपत:सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज समालखा हलके के गांव आट्टा में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के तहत आयोजित जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। भारी बारिश के बावजूद वहाँ बड़ी संख्या में उमड़ी भीड़ को देखकर गदगद हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जनभावनाओं को देखकर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूँ कि इस सरकार के दिन लद गए हैं और इसकी उल्टी गिनती शुरु हो गयी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। सरकार में बैठे लोग दोनो हाथों से लूट रहे हैं। इस सरकार में शराब घोटाले से लेकर रजिस्ट्री घोटाला, पेपर लीक, खनन घोटाला, धान घोटाला, भर्ती घोटाला समेत हर रोज एक नया घोटाला सामने आता है। इस सरकार ने हर वर्ग का अपमान, तिरस्कार करने का काम किया है।

किसान, नौजवान, कर्मचारी, व्यापारी, सरपंच समेत कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जो सरकार के खिलाफ सड़कों पर न आया हो, कोई ऐसा वर्ग नहीं बचा जिसको इस सरकार ने अपमानित न किया हो। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कारनामों से दुःखी जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के कामों को याद कर रही है। कार्यक्रम का आयोजन समालखा विधायक धर्म सिंह छोक्कर ने किया था। इस दौरान विभिन्न पार्टियों के दर्जनों नेताओं, कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सभी का पार्टी में साथ आने पर स्वागत किया और उनको पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिया। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने हाथ से हाथ जोड़ो के संकल्प दोहराते हुए कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यानी हरियाणा के हर भाई को प्रेम की डोर से जोड़ो और बीजेपी का घमंड तोड़ो, किसान को एमएसपी गारंटी से जोड़ो, नौजवानों को खाली पड़े 2 लाख सरकारी पदों पर पक्की भर्ती और रोजगार से जोड़ो। कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम से और बुजुर्गों को देश में सबसे ज्यादा 6000 रुपये बुढ़ापा पेंशन से जोड़ो। गरीब परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट व 2 कमरे के मकान से जोड़ो। हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली से जोड़ो। खिलाड़ियों को पदक लाओं पद पाओ नीति से जोड़ो, आढ़तियों को पुरानी मंडी व्यवस्था से जोड़ो, हर गृहणी को 500 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर से जोड़ो, ओबीसी वर्ग की आय सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 10 लाख से जोड़ो, हाथ से हाथ जोड़ो यानी प्रदेश के हर गाँव शहर को पूर्ववर्ती हुड्डा सरकार के समय वाले विकास, खुशहाली की रफ्तार से जोड़ो।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक धर्मसिंह छोक्कर, विधायक बलबीर बाल्मिकी, पूर्व मंत्री महेंदर कादियान, संजय अग्रवाल,खुशीराम जागलान, कंवर सिंह छोक्कर, करण सिंह कादियान , जितेन्दर अहलावत, हरि सिंह एडवोकेट, सरपंच आट्टा दिलबाग, सुरेंदर दहिया, जसमेर कुंडू, महिपाल सुबेदार, बिजेंदर कुटानी, अमर सिंह रावल, अरविंद ढांढा, सुमित घनघस, श्रीप्रकाश बंसल, राजीव कुहर, गगन सेठी, संजय बेनीवाल डॉ. प्रीतम सिंह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
*

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी की हरियाणा के 40 नेताओं के साथ  हुई मीटिंग में क्या हुआ-सुने वीडियो। 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बस शुरू होने वाली हैं।

Ajit Sinha

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खरगे, अधीर रंजन, जयराम रमेश और शक्ति सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता में क्या कहा, जानने हेतु पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x