Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में अब हर विभाग में 300 से ऊपर पदों के काडर के लिए ऑनलाइन तबादले होंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा में अब हर विभाग में 300 से ऊपर पदों के काडर के लिए ऑनलाइन तबादले होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विभागों में ऑन लाइन तबादला नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार को यहां अपने कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की इस सम्बंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सभी विभागों में 30 अप्रैल तक ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के लिए हर प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगर कोई कर्मचारी जिला काडर में भर्ती हुआ है और वह दूसरे जिले में जाना चाहता है तो उसका ऑप्शन भी कर्मचारियों को मिलना चाहिए। इस मौके पर हरियाणा के मुख्य सचिव विजय वर्धन, डीजीपी  मनोज यादव, अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस कुंडू, पीके दास,  एसएन रॉय,  महावीर सिंह,  वी. राजाशेखर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  वी. उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉक्टर अमित अग्रवाल,  योगेंद्र चौधरी, उप प्रधान सचिव श्रीमती आशिमा बराड़ और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मतगणना के बाद चंदा ग्रीन वेलफेयर सोसाइटी का आया चुनावी परिणाम, पदाधिकारियों की हुई घोषणा 

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाउन पार्क के निकट 35 वर्षीय शख्स की लाश मिल ने से पूरे इलाके में फैली सनसनी-मर्डर का केस दर्ज।

Ajit Sinha

13 सितंबर को पंचायत चुनाव की सूचना महज अफवाह, राज्य चुनाव आयोग ने नहीं जारी की कोई अधिसूचना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x