Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने 4 विधायकों को विधानसभा की विभिन्न समितियों का सदस्य मनोनीत किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने 4 विधायकों को विधानसभा की विभिन्न समितियों का सदस्य मनोनीत किया है जबकि एक विधायक का समिति से त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।एक सरकारी प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा के अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक संजय सिंह व  सत्यप्रकाश  को जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोक निर्माण (भवन एवं सडक़ें) विभाग की विषय-समिति का वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया है।

इसी प्रकार, विधानसभा के अध्यक्ष  ज्ञानचंद गुप्ता ने विधायक  इंदुराज को सबऑर्डिनेट-लेजिसलेशन पर बनाई गई समिति में वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए सेवाएं देने के लिए मनोनीत किया है।विधायक  राम कुमार कश्यप को याचिकाओं पर बनाई गई समिति में सेवाएं देने हेतु वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।प्रवक्ता ने आगे बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक संजय सिंह का हरियाणा विधानसभा की सबऑर्डिनेट-लेजिसलेशन पर बनाई गई समिति की सदस्यता से दिया गया त्यागपत्र मंजूर कर लिया है।

Related posts

चंडीगढ़:‘‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020’’ को लागू करने वाला हरियाणा पहला राज्य है- राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

Ajit Sinha

कोरोना को रोकने हेतु 10 निगमों के आयुक्तों के साथ-साथ पालिकाओं में 18 ताल मेल अधिकारी नियुक्त किए हैं; अनिल विज

Ajit Sinha

अपने बैंक खातों का रखें ख्याल, निक्रिय खातों के दुरुपयोग का खतरा: पुलिस महानिदेशक मनोज यादव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x