Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: दो मोस्ट वांटेड 3 अवैध लोडेड पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ: हरियाणा पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार की जा रही कडी कार्रवाई के तहत जिला सिरसा से जानलेवा हमले के मामले में मोस्ट वांटेड दो आरोपितों  को 3 अवैध पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मोस्ट वांटेड आरोपितों  की पहचान अमनदीप सिंह उर्फ खलनायक व राकेश उर्फ छोटू के रूप में हूई है ।
               
दोनों आरोपित 2 सितंबर, 2020 को शहर सिरसा के मारुति मंदिर के नजदीक हुए गोलीकांड में वांटेड थे.दोनों आरोपितों ने 2 सितंबर को अपने साथियों के साथ मिलकर नोहरिया गेट एरिया में विशाल उर्फ विशु निवासी नोहरिया बाजार,सिरसा व उसके साथियों पर गोलियां चलाई थी। जिसके संबंध में दोनों आरोपितों  के खिलाफ सिरसा में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन दोनों आरोपित  उसी दिन से फरार चल रहे थे। पकड़े गए आरोपित  अमनदीप के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मारपीट, शस्त्र अधिनियम, मादक पदार्थ अधिनियम, जानलेवा हमला व लूटपाट सहित 6 आपराधिक मामलें दर्ज है, जबकि पकड़े गए दूसरे आरोपित  छोटू का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है ।
             
उन्होने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने उन्हें अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार काबू किया। पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार एक आरोपित को दो लोडेड अवैध पिस्तौल और छह कारतूसों के साथ जेजे कॉलोनी पुलिया के पास से गिरफ्तार  किया जबकि एक अन्य अति-वांछित को एक लोडेड अवैध पिस्तौल और तीन कारतूसों की बरामदगी के बाद रानिया चुंगी के पास से गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर सिरसा में मुकदमा  दर्ज किए गए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है । पूछताछ के दौरान अन्य आपराधिक वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासा होने की संभावना  से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपितों  को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।

Related posts

108 के तहत काम करने वाले एम्बुलेंस ड्राइवरों और आपातकालीन चिकित्सा तकनी शियन (ईएमटी) के लिए वर्दी का डिजाइन किया लांच

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 1,900 पटवारियों की जल्द होगी नियुक्ति।

Ajit Sinha

फरीदाबाद- पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य ने आज “हीरो ऑफ द वीक” के रूप में इस बार 22 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!