Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : भोजपुरी अवधी समाज ने किया छठ मेले का आयोजन अतिथि के रूप में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर रहे मौजूद

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद : भोजपुरी अवधी समाज द्वारा आज डबुआ कालोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज धर्मशाला के प्रांगण में आज छठ मेले का आयोजन किया गया। छठ मेले में सैंकड़ों की तादाद में एकत्रित हुए श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक नहर में उतरकर डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर फलों, चावल के लड्डू व कचवनिया प्रशाद चढ़ाया । नहर के किनारे ईख का घर बनाकर दीये जलाए और पूजन विधि सम्पन्न की। छठ पूजा के अवसर पर  मुख्यअतिथि  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर व वरिष्ठ नेता कांग्रेसी  ओपी पांडेय ने छठ मेले में शिरकत की।
इस अवसर पर संयोजक शिव पूजन दूबे, रमाकांत तिवारी तथा प्रदीप गुप्ता ने अशोक तंवर व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओपी पांडेय का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने  सभी श्रद्धालुओ को  छठ पर्व की शुभकामनाए दी। उन्होंने कहाकि एक समय था जब पूर्वांचल वासी छठ पूजा करने अपने गांव जाते थे लेकिन आज समय आ गया है कि सभी अपने ही शहर में छठ पूजा करते है इस पर्व पर महिलाएं कई दिनों तक व्रत रखती हैं और छठ माता से अपने परिवार की लम्बी उम्र की कामना करती हैं। इस अवसर पर शिव पूजन दूबे व् प्रदीप गुप्ता ने कहाकि में भोजपुरी अवधी समाज  हर साल छठ मेला का आयोजन करती आ रही है जिससे पूर्वांचलवासियों को पूजा अपने ही शहर में ही कर सकें। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमे  गीतकार अछैबर पाठक आरा से ,साधु शर्मा बनारस और बबिता छपरा से उन्होंने छठ के गीतों से सम्हा बंधा। इस मौके पर संस्थान के रघुवर दयाल कोषाध्यक्ष, हरि नारायण दुबे ,कमला सिंह महासचिव,बद्री नाथ ,रामशंकर यादव का मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद व बड़खल तहसील क्षेत्र में कलेक्टर रेट 10 से 12 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परमात्मा का साक्षात स्वरूप है माता पिता का रूप- पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने सूर्या नगर फेस- 2 सेक्टर- 91 में पीएनजी लाइन डालने का काम कराया शुरू

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x