Athrav – Online News Portal
हरियाणा

हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह नेघोषित नतीजों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:  हरियाणा राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने प्रदेश में 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं में हुए चुनाव के बाद आज घोषित नतीजों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया । उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में जनता का अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए आगे आना प्रजातंत्र की सफलता  है।

उन्होंने कहा कि इन निकायों में  लगभग 20 लाख मतदाताओं को मताधिकार के प्रयोग का अधिकार था । लगभग सभी परिणाम घोषित कर दिए गए है ड्रॉ आफ लॉट्स की कोई स्थिति नहीं आई। उन्होंने एनआईसी का भी आभार व्यक्त किया जिन्हों ने पल-पल की जानकारी आयोग के पोर्टल पर अपलोड की है।

उन्होंने बताया कि 18 नगर परिषदों में कुल 456 वार्ड थे। इसमें 54 वार्ड एससी, 36 एससी महिलाओं, 123 महिलाओं के लिए तथा 243 वार्ड अनारक्षित थे। इसी तरह नगर पालिका में कुल 432 वार्डो में 53 एससी, 37 एससी महिलाओं, 116 महिलाओं के लिए तथा 226 वार्ड अनारक्षित थे। धनपत सिंह ने चुनाव में भाग लेने के लिए सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों व जनता व प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम  के रूप में कार्य किया और चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाया।

Related posts

बिजली विभाग में 80 एसडीओ की भर्ती में से सिर्फ दो हरियाणा से, बाकी अन्य राज्यों से :दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

वोटर लिस्ट का अवलोकन कर लें नागरिक, गलती हो तो समय रहते करवाएं दुरुस्त: अनुराग अग्रवाल

Ajit Sinha

हरियाणा को बनाएगें क्राइम फ्री स्टेट, एसटीएफ को और मजबूत बनाया जाएगा-गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x