Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

7 जुलाई को यूपीएससी की ईपीएफओ और नर्सिंग आफिसरपरीक्षा को लेकर एसडीएम दर्शन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 07 जुलाई को होने वाली ईपीएफओ और नर्सिंग आफिसर परीक्षा को शांतिपूर्वक कराने के लिए एसडीएम (मानेसर ) दर्शन यादव ने लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों की बैठक ली। परीक्षा के लिए गुरुग्राम जिला में 7 केंद्र बनाए गए हैं। बैठक में सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे।एसडीएम दर्शन यादव ने सभी परीक्षा केंद्रों की गहनता से जांच जांच करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि यह काफी संवेदनशील कार्य है जिसे सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ करना है। अधिकारी सुनिश्चित करें कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश ना हो। परीक्षा के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने जो नियम निर्धारित किए हैं, उनका दृढ़ता से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी को कोई शंका हो तो उसे समय रहते दूर कर ले। उन्होंने बताया कि 07 जुलाई को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिला में 7 केंद्र बनाए गए हैं। पहला चरण प्रातः 09.30 बजे से 11.30 बजे तक रहेगा। जिसमे कुल 1193 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक होगा जिसमें कुल 2047 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।एसडीएम ने कहा कि जिस अधिकारी और कर्मचारी को जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने परीक्षा के लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर्स को बताया कि एक दिन पहले परीक्षा केन्द्रों पर सीटिंग प्लान मुख्य स्थानों पर लग जाने चाहिए। बिजली, पानी, शौचालय, उचित फर्नीचर की सही जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए।

Related posts

गुरुग्राम: सांकेतिक भाषा केवल बधिरों की ही नहीं, सभी की भाषा बने-राज्यपाल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

सुरक्षा कर्मियों को बंधक बना कर कंपनी में डकैती डालने वाले 6 डकैतों को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x