Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा हाइलाइट्स

जुआ और सट्टेबाजी पर अंकुश लगाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 सर्वसम्मति से पारित, लगाम

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  प्रदेश में जुआ और सट्टेबाज़ी जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश  लगाने के लिए आज विधानसभा में हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 को सर्वसम्मति से पारित किया गया। नायब सिंह सैनी ने आज विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान लाए  गए हरियाणा सार्वजनिक द्यूत रोकथाम विधेयक 2025 पर चर्चा के दौरान सदन को अवगत करवाया कि  जुआ और सट्टेबाज़ी से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। लोगो को इससे बचाने के लिए एक सख्त क़ानून बनाने की आवशयकता है इसलिए यह विधेयक सदन में लाया गया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कई बार जुआ और सट्टेबाजी का इस्तेमाल वातावरण बदलने और राजनैतिक लाभ उठाने के लिए भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस बिल के माध्यम से मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग पर भी लगाम लगेगी। विधेयक के तहत दोषियों के विरुद्ध सख्त सजा के  साथ- साथ भारी जुर्माने का  प्रावधान भी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण विधेयक में दोषी की अर्जित संपत्ति को जब्त करने का प्रावधान भी रखा गया है।  

Related posts

हरियाणा पुलिस द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने व आमजन की सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं।

Ajit Sinha

जदयू नेता के बेटे का अपहरणकर्ता के साथ पुलिस की मुठभेड़ , एक बदमाश को लगी गोली, दो अरेस्ट, तीन फरार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: संजय कॉलोनी, सेक्टर -23 में हुई रवि हत्याकांड में अपराध शाखा, सेक्टर -56 की टीम ने पांच आरोपितों को किए गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x