Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने आज एक नशा तस्कर को 193 किलोग्राम डोडापोस्त के साथ किया  गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ज़िला सिरसा से मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 193 किलो डोडा पोस्त बरामद किया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 ऐलनाबाद के रूप में हुई है। सीआईए की टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान आरोपी को काबू किया। 



उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा पुलिस की एक टीम गश्त व चैकिंग के दौरान बस अड्डा ऐलनाबाद के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मकान में दबिश दी, जहां डोडापोस्त की बड़ी खेप जमा थी। मौके पर राजपत्रित अधिकारी बीडीपीओ ऐलनाबाद व कालांवाली डीएसपी नरसिंह को बुलाया गया और रेड कर अशोक कुमार को काबू कर 193 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। इंटरनेशनल मार्केट में डोडापोस्त की कीमत करीब 19 लाख रुपये आंकी गयी है, जिसे ऐलनाबाद व रानियां में सप्लाई किया जाना था।
पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में पता करके मादक पदार्थ अधिनियम के तहत ऐलनाबाद थाना में दो लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है। 

Related posts

एक बुजुर्ग महिला भीख मांग कर इकठ्ठे की गई पैसों को बेटी को देने क्या गई , एक शख्स ने उसकी हत्या कर उन पैसों लूट लिया-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा मर्डर, डकैती, डिजिटल अरेस्ट, रेप होती है, सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार फरीदाबाद में है , पानी माफिया भी है, कांग्रेस -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

लड़की ने फेंडशिप के लिए मना किया, तो सनकी आशिक ने उसकी गला दबा कर हत्या दी, आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha
error: Content is protected !!