Athrav – Online News Portal
हरियाणा

केंद्रीय गृह मंत्रालय से हरियाणा पुलिस को आधुनिकीकरण के लिए मिलेगे 19.13 करोड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा पुलिस को वर्ष 2019-20 के लिए एक कार्य योजना के तहत पुलिस बल के आधुनिकीकरण हेतु 19 करोड़ 13 लाख रुपये की राशि आवंटित करने पर सहमति प्रदान की गई है। इस आषय का जानकारी आज पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त सचिव,पुलिस आधुनिकीकरण, गृह मंत्रालय, भारत सरकार विवेक भारद्वाज और पुलिस महानिदेशक, हरियाणा मनोज यादव की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दी गई।



योजना के तहत केंद्र द्वारा 11 करोड 48 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी, जबकि राज्य सरकार पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में 7 करोड 65 लाख रुपये का योगदान देगी। यह राशि पुलिस बल योजना के आधुनिकीकरण के तहत गतिशीलता, हथियारों की खरीद, यातायात व्यवस्था सहित अन्य उपकरणों पर खर्च की जाएगी। बैठक में बताया गया कि आंतरिक सुरक्षा, कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, आधुनिक हथियारों की उपलब्धता, पुलिस बलों की गतिशीलता, पुलिस वायरलेस का उन्नयन, अपराध और आपराधिक ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम आदि के लिए पुलिस बल आधुनिकीकरण योजना के तहत विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर एडीजीपी ऑपरेशंस एंड आईटी श्री ए.एस. चावला, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर नवदीप सिंह विर्क, एडीजीपी सीआईडी अनिल कुमार राव, आईजीपी आधुनिकीकरण एच.एस. दून, सीपी पंचकुला सौरभ सिंह, एसपी क्राइम अगेंस्ट वूमन श्रीमती मनीषा चौधरी, एसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक गहलावत, एसपी सुरक्षा पंकज नैन व गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

अपनी किसान हितैषी सोच के चलते सीएम मनोहर लाल ने एमएसपी पर बनाई गई कमेटी में विपक्षी सदस्यों को भी शामिल किया

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: एक महिला पुलिस अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री पदक-2020 से सम्मानित किया गया है।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज फरीदाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह और एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश।  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!