Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

झारखंड में चोरी के शक में मुस्लिम युवक की जमकर पिटाई, मौत

झारखंड में एक मुस्लिम युवक के साथ मॉब लिंचिंग की घटना हुई है. यहां के खरसवां में चोरी करने के शक में भीड़ ने मुस्लिम युवक पर जमकर हमला किया. पुलिस को सौंपने से पहले भीड़ ने उसकी 18 घंटे से ज्यादा पिटाई की.युवक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई.युवक की पहचान 24 साल के तबरेज अंसारी के रूप में हुई है.झारखंड की इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स तबरेज अंसारी को डंडे से मार रहा है.



रिपोर्ट के मुताबिक, तबरेज को 18 जून को पुलिस को सौंपा गया था. उससे पहले भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई की. शनिवार को उससे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई.एक आरोपी की पहचान पप्पू मंडल के रूप में हुई है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.तबरेज अंसारी महाराष्ट्र के पुणे में वेल्डिंग का काम करता था. वह परिवार के साथ ईद मनाने के लिए अपने गांव खरसवां पहुंचा था. इस दौरान उसके परिवार ने उसकी शादी की भी तैयारी की थी.जून 18 की रात, वह दो लोगों के साथ जमशेदपुर के लिए निकला. झारखंड के एक समाज सेवक औरंगजेब अंसारी ने दावा किया है कि तबरेज को नहीं पता था कि वे दो युवक उसे कहां ले जा रहे हैं.

Related posts

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार का फ्रॉड आया सामने, जाँच से बचने के लिए झूठे तर्क पेश कर रहे हैं- मनीष

Ajit Sinha

नौकरी से निकालने से नाराज किसान के पूर्व नौकर ने पशुओं के पानी में जहर घोला था, 58 गोवंश 5 दिन में हो गई थी मौत

Ajit Sinha

फरीदाबाद: इलाज के बहाने 21 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने वाला आरोपित डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!