Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 1080 बोतल अंग्रेजी शराब को बरामद कर एक आरोपित को किया अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस द्वारा शराब तस्करी पर लगाम लगाने के लिए निरंतर की जा रही सख्त निगरानी व प्रभावी गश्त के परिणामस्वरूप जिला नूंह में एक ट्रक से 1080 बोतल अंग्रेजी शराब को जब्त कर इस मामले में एक आरोपित  को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई है।
         
हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर तस्करी की जा रही 90 पेटीयों में भरी हुई शराब बरामद की। विश्वसनीय जानकारी प्राप्त होने पर, अपराध जांच शाखा की एक टीम ने आईएमटी रोजकामेव के पास नाकाबंदी करके जब राजस्थान नंबर के एक ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें 1080 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद हुई। इस संबंध में काबू किए गए आरोपित की पहचान नूंह निवासी लतीफ के रूप में हुई है।          

प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त जब्त शराब के बारे में कोई भी लाइसेंस या परमिट देने में विफल रहा। हालांकि, वाहन में मौजूद आरोपित  के चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। सभी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपित  के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।  

Related posts

परीक्षा के लिए जिला क्षेत्र में स्थापित किए गए परीक्षा केन्द्रों पर पेपर डिस्ट्रीब्यूटर्स नियुक्त किए है।

Ajit Sinha

पहले ग्राइंडर डेटिंग ऐप पर डेट पर बुलाया, लूटा, फिर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहे तीन गिरफ्तार, एक फरार

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने पुलिस कर्मियों के लिए 400 रुपये तक मासिक मोबाइल भत्ता देने की करी घोषणा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!