Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने 40 लाख रूपए  की हेरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा पुलिस की अपराध जांच एजेंसी द्वारा रोहतक जिले से 100 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई हेरोईन का अनुमानित मूल्य लगभग 40 लाख रुपये है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान भिवानी जिले के गांव रोहनात निवासी बलजीत के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए की टीम रोहतक दिल्ली रोड़ पर खरावड़ बाईपास के पास नाकाबन्दी पर मौजूद थी। सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एक युवक को काबू किया गया। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी उत्तम नगर दिल्ली से एक विदेशी से हेरोइन खरीदकर लाया है। आरोपी हेरोइन को रोहतक शहर में बेचने के लिए लाया था जो नशा करने वाले युवको को थोड़ी-2 मात्रा में हेरोइन ऊंचे दामों पर बेची जानी थी। स्थानीय बाजार में बरामद हेरोइन की कीमत करीब 40 लाख रूपये है।



इस संबंध में एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज कर आगे की जांच चल रही है। इस बीच, पुलिस महानिदेशक,मनोज यादव ने राज्य में मादक पदार्थ तस्करों पर लगातार की जा रही कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों की सराहना की। उन्होंने लोगों से निडर होकर नशा तस्करों से संबंधित जानकारी पुलिस से साझा करने का आग्रह किया ताकि समाज से इस बुराई को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

Related posts

साइबर क्राइम, गुरुग्राम में तैनात एएसआई व जांच अधिकारी संदीप के नाम पर एक लाख रुपए रिश्वत लेने वाला आरोपित दोस्त पकड़ा गया।

Ajit Sinha

ऑन-ड्यूटी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: धोखाधड़ी के मामले में पिछले पांच वर्ष से फरार दो आरोपितों को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!