Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा पुलिस ने एटीएम मशीन लूट मामले में 3 को किया अरेस्ट, 5 लाख कैश, एक स्कार्पियों गाडी व अन्य सामान बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 8 व 9 अप्रैल की रात को हुए एटीएम मशीन लूट मामले का पर्दाफाश करते हुए इस सिलसिले में तीन आरोपितों को अरेस्ट किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया और अन्य इनपुट पर काम करते हुए पुलिस द्वारा इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपितों की पहचान अमित कालरा, लखविंदर सिंह उर्फ लाडी और बछितर सिंह के रूप में हुई जो सभी पंजाब के फिरोजपुर जिले के मूल निवासी हैं। लुटेरे पूरी एटीएम मशीन को उखाड़ कर एक वाहन में अपने साथ ले गए थे।

पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के पांच लाख रुपये, एटीएम मशीन और एक स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया है। पंजाब नेशनल बैंक, लाडवा रोड, शाहा बाद के प्रबंधक द्वारा एटीएम मशीन लूट की शिकायत के बाद मामले की गंभीरत को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी को जांच का जिम्मा सौंपा गया, जिसने गहन जांच के बाद गिरोह के तीन सदस्यों को अरेस्ट कर मामले का खुलासा किया।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी गैंग के सदस्यों द्वारा पंजाब से चुराई गई थी। जांच में गाड़ी की नंबर प्लेट भी फर्जी निकली। अरेस्ट आरोपितों ने एटीएम मशीन को पंजाब में एक नहर में फेंक दिया था जिसे गौताखोरों की मदद से एक आरोपी की निशानदेही पर बरामद किया गया। आरोपित पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चोरी और लूट के मामलों में भी शामिल पाए गए। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है और शेष नकदी की बरामदगी की जानी है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने 40 हजार रूपए से भरा पर्स लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय, डीजीपी मनोज यादव  ने किया सम्मानित

Ajit Sinha

फरीदाबाद में औषधि नियंत्रक विभाग ने नशीली दवाओं के बड़ी खेप सहित दो दवा तस्करों को किया पुलिस के हवाले।

Ajit Sinha

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई अलग-अलग दो मुठभेड़ में, तीन बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x