Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: जींद में रिकार्ड मतों से जितेंद्र कांग्रेस प्रत्याशी सुरजेवाला, अशोक तंवर व रणदीप की जोड़ी रचेगी इतिहास : सुमित गौड़

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: जींद उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला को मिल रहे छत्तीस बिरादरियों के समर्थन से दिनोंदिन उनकी स्थिति और मजबूत होती जा रही है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने भी इस चुनाव को लेकर अपने साथियों सहित जींद में डेरा डाल लिया और वह प्रतिदिन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में निरंतर प्रचार करके उन्हें मजबूती प्रदान कर रहे है।



इसी कड़ी में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ जींद में डा. नरेश शर्मा के एक  नर्सिंग होम पर कांग्रेस प्रत्याशी चौ. रणदीप सिंह सुरजेवाला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर का सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गर्मजोशी से स्वागत करवाया। इस मौके पर मुख्य रुप से डा. नरेश शर्मा, डा. मनीष शर्मा, धनराज गोयल, अशोक गोयल, रणधीर सिंह रेढू, अजय मलिक, शंकर गोयल, मुकेश शर्मा, प्रमोद सुहाग, सुमित गौड़, रघुबीर भारद्वाज, पं. राजेंद्र शर्मा, एडवोकेट महेश शर्मा, वरुण बंसल, प्रदीप भट्ट, ओमपाल शर्मा उपस्थित थे,सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सुरजेवाला व तंवर को विश्वास दिलाया कि जींद में कांग्रेस भारी बहुमत से विजयश्री हासिल करेगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और अब जनता पुन: कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है और जींद उपचुनाव से हरियाणा में इसकी शुरुआत होगी वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने भी भाजपा सरकार की जमकर पोल खोलते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह जींद चुनाव में कोई  कसर न छोड़े और कांग्रेस को विजयी बनाने में दिन-रात एक करके इतिहास रचने का काम करें।

Related posts

“हरियाणा के भिवानी जिले में माइनिंग साइट पर जो हादसा हुआ है उससे मैं बहुत दुखी हूं,” रेस्क्यू ऑपरेशन जारी- अनिल विज ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज मृतक संजय के घर नेहरू कालोनी में पहुंचे ,कहा किसी से डरने की जरुरत नहीं हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डायनेस्टी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय विमला वर्मा के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हजारों लोग।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x