Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा: गृहमंत्री अनिल विज ने आज प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को सख्ती बरतने के दिए निर्देश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:गृहमंत्री अनिल विज ने प्रदेश के सभी पुलिस आयुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि बाजारों,साप्ताहिक हाट , शॉपिंग सेंटर ,खेल के मैदानों जैसे भीड़-भाड़ वाले एवं सभी सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया जाए ताकि कोविड नियमों का सख्ती से पालन करवाया जा सके। गृहमंत्री ने आज पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा बनाए गए कोविड नियमों को कड़ाई से लागू करवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए पुलिस को किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं देने के आदेश दिए हैं।

इसके तहत राज्य में प्रतिदिन सांय 6 बजे के बाद दुकानें बंद रखने, कोरोना कर्फ्यू  रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लगाए जाने, इंडोर के लिए 50 लोगों तथा आउटडोर के लिए 200 लोगों की मंजूरी सहित कार्यक्रम करने संबंधित आदेशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। विज ने कहा कि इसके अलावा क्लबों, बैंकेट हॉल, विवाह समारोह एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों में चेकआउट करने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि कार्यक्रमों में आमंत्रित लोगों की संख्या अधिकतम सीमा को पार न कर सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी उक्त स्थल पर नियमों की अवहेलना होती पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा, पुलिस महानिदेशक मनोज यादव, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  नवदीप सिंह विर्क, पुलिस महानिरिक्षक  राकेश कुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज अवैध रूप बन रहे बड़े बड़े निर्माणधीन शो रूम और दुकानें को तोडा -देखें वीडियो।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार राज्य भर में अपने कर्मचारियों को चार कैशलेस स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (48) पुलिस ने तीन लुटेरों को दो स्विफ्ट कार , एक पिस्टल , 6 मोबाइल फोन के साथ किया गिरफ्तार, डीसीपी आस्था मोदी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x