Athrav – Online News Portal
स्वास्थ्य हरियाणा

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिनेशन में राज्य ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोविड-19 वैक्सिनेशन में राज्य ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इसके शुरुआती दौर में करीब दो लाख हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जाना है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैक्सिनेशन में लक्ष्यद्वीप प्रथम तथा उड़ीसा को देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। हरियाणा में 1.17 लाख से अधिक हेल्थ केयर वर्कर्स का टीकाकरण किया जा चुका है, जोकि 58 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सबसे अधिक टीकाकरण फरीदाबाद में 13395 तथा गुरुग्राम में 20611 लोगों का किया गया है।

इसी प्रकार अम्बाला में 5842 लोगों, भिवानी में 4761, चरखी दादरी में 2463,फतेहाबाद में 3460,हिसार में 8048, झज्जर में 3676, जीन्द में 2981 ,कैथल में 3724, करनाल में 5837,कुरुक्षेत्र में 2952,महेन्द्रगढ़ में 3380, नूहं में 2686, पलवल में 3932,पंचकूला में 2887,पानीपत में 3041 ,रेवाड़ी में 3542, रोहतक में 3151, सिरसा में 3961, सोनीपत में 6902 तथा यमुनानगर में 5249 हेल्थ केयर वर्कर्स का कोविड-19 टीकाकरण किया गया है।विज ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर, 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों तथा 50 से कम आयु के अन्य गंभीर जैसे शुगर,इत्यादि बीमारियों से पीडि़त लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इनमें हरियाणा के हेल्थ केयर वर्कर की संख्या दो लाख है जबकि फ्रंटलाइन पर काम करने वाले लगभग वर्कर्स 4.50 लाख हैं। फ्रंटलाइन वर्कर्स में निकाय कर्मी,सफाई कर्मचारी पुलिस,सिविल डिफेंस के कर्मचारी , जेल का स्टाफ, पंचायती राज संस्थाएं तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी शामिल होंगे।

इसी प्रकार 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की संख्या 58 लाख होगी, जबकि 50 वर्ष से कम आयु के अन्य बीमारियों से पीडि़त करीब सवा दो लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में कोल्ड चेन की भी उचित व्यवस्था की गई है। इसके लिए कुरुक्षेत्र में एक राज्यस्तरीय वैक्सीन स्टोर बनाया गया है, जबकि हिसार, गुरुग्राम, रोहतक और कुरुक्षेत्र में क्षेत्रीय वैक्सीन सेंटर रहेंगे। राज्य के सभी 22 जिलों में जिला वैक्सीन स्टोर होंगे, इतना ही नहीं हरियाणा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर तक 659 कोल्ड चैन पॉइंट बनाए गए हैं। हरियाणा के सभी जिलों में 22 इंसुलेटेड वैक्सीन वैन उपलब्ध रहेगी तथा कोविड-19 के लिए सूक्ष्म योजना तैयार की गई है।

Related posts

कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा व पूर्व विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला जले पर नमक छिडकऩे की बात कर रहे हैं, सीएम

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना को आश्वस्त कर गए,जल्द निगम में शामिल होंगें कालोनी।

Ajit Sinha

मैराथन से दिया गया वोट देने का संदेश: बच्चों हो या बुजुर्ग सभी लोग एक साथ दौड़े

Ajit Sinha
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!